घर में सो रही थी पत्नी तभी पति ने उठाई कुल्हाड़ी...फिर उसकी की हैवानियत से दहला गया पूरा अलवर

Alwar Murder News: राजस्थान के अलवर से सामने आई इस दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. एक पति ने सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई है, वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस खौफनाक वारदात की असली वजह जानने में जुटी है.

Alwar Murder News
Alwar Murder News

हिमांशु शर्मा

follow google news

Alwar Murder Case: राजस्थान के अलवर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां रविवार शाम एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के समय महिला घर में सो रही थी. इस बीच उसके पति ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया. इस हमले में महिला की गर्दन और हाथ-पैरों पर गंभीर चोटें आईं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके घटना को अंजाम देने के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है. वहीं अब घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

Read more!

मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के खेडली पिचनौत गांव में

मृतका के भाई धनपाल मीणा द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार आरोपी कालूराम मीणा बकरियां चराने का काम करता है. घटना वाले दिन उसकी पत्नी पुनी देवी खेत से मजदूरी कर घर आई थी. उसे थकान महसूस होने लगी तो वो सो गई. इसके बाद शाम करीब 6 बजे आरोपी पति बकरियां चराकर घर लौटा. इसी दौरान पत्नी को सोया देख कालूराम ने अचानक कुल्हाड़ी उठाई और सोई हुई पत्नी पर हमला बोल दिया. उसने कुल्हाड़ी पुनी देवी की गर्दन और हाथों पर कई वार किए. इससे वो लहूलुहान हो गई, ऐसे में उसे अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

मामले की सूचना मिलते ही मालाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी हरदयाल सिंह यादव ने बताया कि आरोपी कालूराम मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने मृतका के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास

बताया जा रहा है कि आरोपी कालूराम मीणा का पहले का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. वो पहले भी हत्या के मामले में शामिल रहा है. आरोप है कि उसने पूर्व में अपने ही बेटे समेत एक अन्य व्यक्ति की हत्या की थी. ऐसे में पुलिस अब इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि आखिर उसने अपनी पत्नी को निशाना क्यों बनाया.

गांव में चर्चा का विषय बनी हत्या

इस हत्या के बाद से अब पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. गांव वालों ने बताया कि मृतका पुनी देवी बेहद सरल स्वभाव की महिला थी. उसे कभी किसी से झगड़ा करते नहीं देखा गया. यहां तक कि घर से भी कभी कोई विवाद की बात सामने नहीं आई थी. ऐसे में अब ग्रामीण इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर कालूराम ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम क्यों दिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है जिससे जल्द ही स्थिति साफ हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: जापानी युवती को घेरा, हाथ पकड़कर की Kiss करने की कोशिश, जयपुर में जलमहल पर टूरिस्ट के साथ छेड़छेड़ का मामला आया सामने

    follow google news