अलवर: कलयुगी पिता ने 13 साल की बेटी के साथ किया घिनौना काम! आपबीती सुन हर कोई दंग

संतोष शर्मा

04 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 4 2023 6:47 AM)

Alwar: अलवर शहर (Alwar News) के एनईबी थाना (NEB Police Station) क्षेत्र के अंतर्गत एक रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. जहां एक कलयुगी पिता के द्वारा 13 साल की मासूम बेटी को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है. पीड़ित बेटी ने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. […]

अलवर: कलयुगी पिता ने 13 साल की मासूम के साथ किया ऐसा घिनौना काम! बेटी की आपबीती सुन हर कोई दंग
अलवर: कलयुगी पिता ने 13 साल की मासूम के साथ किया ऐसा घिनौना काम! बेटी की आपबीती सुन हर कोई दंग
Google CTA

Alwar: अलवर शहर (Alwar News) के एनईबी थाना (NEB Police Station) क्षेत्र के अंतर्गत एक रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. जहां एक कलयुगी पिता के द्वारा 13 साल की मासूम बेटी को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है. पीड़ित बेटी ने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. एनईबी थाना पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पिछले 1 साल से अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दें रहा था. एनईबी थाना पुलिस ने आरोपी पिता को दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार किया है.

Read more!

आरोपी पिता और पीड़िता की मां का 2015 में तलाक हो गया था. तलाक के बाद यह तय हुआ था कि बेटी पिता के पास रहेगी. तलाक के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी और उसके बाद उसके पिता ने भी दूसरी शादी कर ली. लेकिन पिता की दूसरी पत्नी से भी अनुबंध रहने के बाद कारण वह भी पिहर चली गई. आरोपी शहर में ही टेंपो चलाने का काम करता है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा दिया है और उसके बयान भी दर्ज करवा दिए हैं. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है.

मौसी के साथ थाने आकर दर्ज करवाई रिपोर्ट

एनईबी थाना अधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि एक पीड़िता ने अपनी मौसी के साथ थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता के द्वारा उसकी मां के साथ मारपीट की गई. जिसके बाद उसकी मां उसे छोड़कर चली गई. वह 4 साल की थी तब उसकी मां पिता को छोड़ कर गई थी. उसके बाद से वह पिता के साथ रह रही थी. उसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी की थी उसके बाद पिता की हरकतों से तंग आकर उसकी दूसरी पत्नी (सौतेली माँ) भी चली गई.

आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिछले दिनों उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया. उसके बाद दोबारा फिर उसके साथ दुष्कर्म किया तो वह अपनी मौसी के साथ चली गई. नाबालिग बेटी ने घटना के बारे में मौसी को बताया और अपने नाना को इस घटनाक्रम से बताया तब नाना और उसकी मौसी ने एनईबी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है उसके बयान दर्ज करने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

अलवर: दिल्ली पुलिस का जवान करता था गंदे काम, सच्चाई सामने आई तो हर कोई रह गया दंग