अलवर: ICU में भर्ती महिला मरीज को अकेला पाकर नर्सिंग कर्मचारी ने किया घिनौना काम

संतोष शर्मा

• 09:39 AM • 28 Feb 2024

बड़ौदा मेव थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली 24 वर्षीय महिला सोमवार दोहपर 2 बजे के करीब शिवाजी पार्क थाना इलाके में स्थित हरीश हॉस्पिटलअस्पताल में भर्ती हुई.

NewsTak
Google CTA

अलवर (alwar news) के एक निजी अस्पताल के ICU में भर्ती महिला से दुष्कर्म (Woman raped in a hospital in Alwar) का मामला सामने आया है. महिला का आरोप है कि आरोपी का विरोध करने पर उसने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म किया. मामले में केस दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है. आईसीयू में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा कि आरोपी चिराग यादव महिला के बेड के पास रात में जा रहा है और बेड के चारो तरफ पर्दा लगा रहा है. 

Read more!

बड़ौदा मेव थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली 24 वर्षीय महिला सोमवार  दोहपर 2 बजे के करीब शिवाजी पार्क थाना इलाके में स्थित हरीश हॉस्पिटलअस्पताल में भर्ती हुई.  महिला को फेफड़ो में इंफेक्शन होने के बाद आईसीयू में उसका  ईलाज चल रहा था. 

महिला ने बताई आपबीती

महिला ने बताया कि रात में नर्सिंग कर्मचारी चिराग यादव आया और बेड के चारो तरफ पर्दे लगा दिए. इसके बाद वो अश्लील हरकतें करने लगा. महिला चिल्लाई और विरोध किया तो उसने एक इंजेक्शन लगा दिया. फिर महिला को जब होश आया तो उसने पति को कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की. तब वहां मौजूद फीमेल नर्स ने धमकाया और बोली कि फिर इंजेक्शन लगा देंगे. सुबह पति के आने के बाद पत्नी ने आपबीती बताई. इसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया. 

अस्पताल के डायरेक्टर लवेश गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में जो घटना हुई है उसके बारे में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य जानकारियां उपलब्ध करवा दी हैं. अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सपोर्ट कर दिया है. जांच में पुलिस का पूरा सहयोग किया जा रहा है. 

शिवाजी पार्क थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि बड़ौदा मेव थाना इलाके की एक महिला ने अस्पताल के आईसीयू में भर्ती होने के बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना होना बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई  है. पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी नर्सिंग कर्मचारी चिराग यादव निवासी ढाकी बंधडा थाना तिजारा को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.