अलवर: बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को भेजी फोटो और 'हां' सुनते ही चला दी गोली, आखिर तस्वीर में ऐसा क्या था, अब पता चला

हिमांशु शर्मा

• 07:57 PM • 12 Jul 2026

Alwar News: अलवर के सदर थाना इलाके में पेट्रोल पंप सेल्समैन पर हुई दिनदहाड़े फायरिंग का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. प्रेम प्रसंग के चलते इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया, जहां प्रेमिका की शिकायत पर प्रेमी ने चोरी की बाइक और कट्टे का इंतजाम कर सेल्समैन को गोली मार दी.

अलवर पेट्रोल पंप फायरिंग में चौंकाने वाला खुलासा
अलवर पेट्रोल पंप फायरिंग में चौंकाने वाला खुलासा
Google CTA

Alwar News: अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र के बुर्जा के पास स्थित नायरा कंपनी के पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है. इसके साथ ही इस वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार भी बरामद किया है. शुरुआती जांच में घटना की वजह प्रेम प्रसंग से उपजा विवाद को बताया जा रहा है. मामले में पुलिस ने केस दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Read more!

फोन पर परेशान करने का खौफनाक बदला

आपको बात दें कि इस घटना में पेट्रोल पंप पर काम करने वाला सचिन नाम का एक सेल्समैन घायल हो गया था.पुलिस ने सचिन को लेकर कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं. जांच सामने आया है कि सचिन लगातार एक महिला को फोन करके परेशान कर रहा था. ऐसे में महिला ने अपने प्रेमी को सेल्समैन की इस हरकत के बारे में बताया तो वह गुस्से से आगबबूला हो गया. इसके बाद उसने सेल्समैन को सबक सिखाने के लिए एक साजिश रची और प्लान के तहत इस पूरी घटना को अंजाम दिया.

चोरी की बाइक और कट्टे से रची पूरी साजिश

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि फायरिंग करने वाले आरोपी का नाम जगत गुर्जर है. जगत कठूमर क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए सबसे पहले कठूमर इलाके से ही एक मोटरसाइकिल चोरी की थी. इसके सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं. इसके बाद उसने एक कट्टा खरीदा और चोरी की बाइक से अलवर के बुर्जा स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंच गया.

फोटो भेजकर प्रेमिका से कराई सेल्समैन की पहचान

पेट्रोल पंप पर पहुंचने के बाद आरोपी जगत गुर्जर ने वहां काम कर रहे सेल्समैन सचिन की एक तस्वीर खींची. इसे उसने अपनी प्रेमिका के पास भेजा. प्रेमिका उसकी पहचान कन्फर्म की. इसके बाद आरोपी ने सचिन को फोन किया और कट्टे से  उस पर फायरिंग कर दी. गोली सचिन के कंधे पर जा लगी. इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. सचिन को इलाज के लिए पहले अलवर और फिर वहां से जयपुर रेफर किया गया है.

पुलिस टीम से हाथापाई और हथियारों की बरामदगी

वहीं पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी जगत गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से अवैध हथियार सहित आठ कारतूस बरामद किए हैं.  गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई भी की. इसमें उसे कुछ चोटें भी आई हैं. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बाइक चोरी के संबंध में अलग से मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं. अब पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है.