Alwar: सचिन पायलट की जन संघर्ष यात्रा पर क्या बोले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, देखें

संतोष शर्मा

• 02:48 AM • 13 May 2023

Rajasthan Politics News: महंगाई राहत कैंपों का लगातार दौरा कर रहे सीएम गहलोत शुक्रवार को अलवर दौरे पर पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा की उनकी सरकार ने विकास किया है, इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के ऊपर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पीएम को सीएम की मौजूदगी में राजनीतिक बयानबाजी नहीं करना […]

Alwar: सचिन पायलट की जन संघर्ष यात्रा पर क्या बोले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, देखें
Alwar: सचिन पायलट की जन संघर्ष यात्रा पर क्या बोले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, देखें
Google CTA

Rajasthan Politics News: महंगाई राहत कैंपों का लगातार दौरा कर रहे सीएम गहलोत शुक्रवार को अलवर दौरे पर पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा की उनकी सरकार ने विकास किया है, इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के ऊपर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पीएम को सीएम की मौजूदगी में राजनीतिक बयानबाजी नहीं करना चाहिए. पीएम को मेरी मौजूदगी में यह नहीं कहना चाहिए की पिछले सरकार ने कोई काम नहीं किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजनीति के रूप में बयानबाजी के दौरान 65 साल में किए गए विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए बयान देना चाहिए. वहीं मुख्यमंत्री से जब पायलट की यात्रा के बारे में सवाल किया गया तो वह सवाल को टाल कर ड्राइवर से गाड़ी चलाने का इशारा कर निकल गए.

Read more!

पीएम के कार्यक्रम में क्यों गए गहलोत

अलवर दौरे के दौरान जब सीएम गहलोत से पूछा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपकी तारीफ करते हैं तो उन्होंने सवाल किया कि वह मेरी तारीफ कहां करते हैं मेरी मौजूदगी में ही मुझे पर तंज कसते हैं. उन्होंने कहा कि मुझे भी प्रोटोकॉल के नाते जाना पड़ा लेकिन यह जरूरी नहीं है. मंच से जब उन्होंने कहा कि साथ 70 सालों में कांग्रेस ने क्या किया तो यह बात सही नहीं है लेकिन इस कार्यक्रम में कई नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स रेलवे के प्रोजेक्ट थे इसलिए मेरी मौजूदगी रही और मुझे वहां जाना पड़ा.

कांग्रेस लीडरशिप के कारण देश में विकास हुआ

सीएम गहलोत ने इस दौरान कहा कि आज देश में जो विकास कार्य हुए हैं वो कांग्रेस की लीडरशिप के कारण है. उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक भाषण हो सकता है. मुख्यमंत्री की मौजूदगी में यह परंपरा सही नहीं है.

वसुंधरा द्वारा सरकार बचाने पर क्या बोले सीएम

सीएम से पूछा गया कि एक तरफ तो मानेसर कैंप के दौरान यह कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार गिरा रही है, दूसरी तरफ भाजपा नेता वसुंधरा द्वारा राजस्थान की सरकार बचाने के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि अभी तो मैं शिविर में लगा हुआ हूं इसके अलावा मुझे कुछ दिखाई नहीं देता. वह इस सवाल की जवाब को टाल गए .सचिन पायलट की यात्रा का सवाल का जवाब भी उन्होंने नहीं दिया.