राजस्थान के अलवर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दो बच्चों की मां और शादीशुदा महिला ने एक युवक पर दिल्ली के एक होटल में दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर 6 महीने तक ब्लैकमेल करने और जबरन धर्म परिवर्तन के साथ-साथ शादी करने का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का आरोप है कि शुरुआत में जब वह शिकायत लेकर अलवर के एनआईबी (NIB) थाने पहुंची, तो पुलिस ने कोई तत्काल कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला ने अदालत का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट के हस्तक्षेप और आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक लंबे समय से उसका पीछा कर रहा था और अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन करके लगातार परेशान कर रहा था. महिला किसी काम के सिलसिले में आरोपी के साथ दिल्ली गई थी. आरोप है कि वहां होटल के कमरे में आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और इस पूरी घटना का अश्लील वीडियो बना लिया. इस वीडियो को हथियार बनाकर आरोपी करीब 6 महीने तक पीड़िता को ब्लैकमेल और प्रताड़ित करता रहा.
धर्म परिवर्तन और शादी का दबाव
महिला का दावा है कि आरोपी उस पर लगातार धर्म परिवर्तन करने और शादी करने का दबाव बना रहा था. घर में घुसकर जानलेवा हमला: प्रताड़ना का सिलसिला यहीं नहीं रुका। महिला के मुताबिक, 20 तारीख को आरोपी जबरन उसके घर में घुस आया. वहां उसने तकिए से महिला का मुंह दबाकर मारने का प्रयास किया और सिर पर डंडे से हमला करने की कोशिश की. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज होने का भी महिला ने दावा किया है.
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने इस्तगासे के जरिए अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी. कोर्ट के आदेश के बाद 22 तारीख को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. अब पुलिस इस पूरे मामले में दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, पीछा करने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और जानलेवा हमले की कोशिश जैसे गंभीर आरोपों के आधार पर जांच में जुट गई है. जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी.
ये भी पढ़ें: बच्चे ने पत्थर से फोन करके बुलाया, विधायक रविंद्र सिंह भाटी सच में पहुंच गएं मिलने, VIDEO वायरल
ADVERTISEMENT


