वसुंधरा को दरकिनार किए जाने की चर्चाओं के बीच जानें पूर्व CM के गढ़ में क्या है BJP का हाल?

राजस्थान तक

• 01:38 PM • 16 Oct 2023

Former CM Vasundhara Raje News: राजस्थान में 9 अक्टूबर को बीजेपी ने विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2023) के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी. चर्चाएं हैं कि बड़ी संख्या में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के समर्थकों का टिकट काटा गया है. इस बीच एक चौंकाने वाले सर्वे ने बताया है कि […]

रिटायरमेंट वाले बयान से वसुंधरा राजे ने लिया यू-टर्न, अब कह डाली ये बात
रिटायरमेंट वाले बयान से वसुंधरा राजे ने लिया यू-टर्न, अब कह डाली ये बात
Google CTA

Former CM Vasundhara Raje News: राजस्थान में 9 अक्टूबर को बीजेपी ने विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2023) के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी. चर्चाएं हैं कि बड़ी संख्या में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के समर्थकों का टिकट काटा गया है. इस बीच एक चौंकाने वाले सर्वे ने बताया है कि वसुंधरा राजे को दरकिनार किए जाने की खबरों के बीच उनके गढ़ हाड़ौती में बीजेपी की क्या स्थिति है.

Read more!

एबीपी सी-वोटर के ताजा सर्वे के मुताबिक, हाड़ौती में कुल 17 सीटें हैं जिनमें बीजेपी को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है. बीजेपी को 12-16 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस के खाते में महज 1-5 सीटें जाने की संभावना है. अन्य के खाते में 0-1 सीट जाती हुई नजर आ रही है.

बीजेपी और कांग्रेस के वोट शेयर में भी है बड़ा अंतर

हाड़ौती को बीजेपी का गढ़ माना जाता है और पूर्व सीएम वसुंधरा इसी क्षेत्र से ताल्लुक रखती हैं. वोट शेयर की बात करें तो हाड़ौती में बीजेपी को 53 फीसदी, कांग्रेस को 44 फीसदी और अन्य को 3 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है. इस हिसाब से बीजेपी और कांग्रेस के वोट शेयर में करीब 9 प्रतिशत का अंतर है.

200 में से 59-69 सीटों पर सिमट जाएगी कांग्रेस: सर्वे

अगर सर्वे की मानें तो राजस्थान की कुल 200 सीटों में से बीजेपी को 127-137 सीटें मिल सकती है. कांग्रेस को 59-69 सीटें मिलने की संभावना है. वहीं अन्य के खाते में 2-6 सीट जाती हुई नजर आ रही है. वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को 47 प्रतिशत, कांग्रेस को 42 प्रतिशत और अन्य को 11 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें: टिकट की घोषणा के बाद बगावत से बीजेपी को होगा नुकसान? इस ताजा सर्वे के आंकड़ें कर देंगे हैरान!