कांग्रेस में फेस वार के बीच अमित शाह ने की पायलट की तारीफ! गहलोत के लिए कही ये बात

राजस्थान तक

15 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 15 2023 12:00 PM)

Rajasthan Politics: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देने के लिए राजस्थान के भरतपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने राजस्थान कांग्रेस में चल रहे फेस वार के बीच अप्रत्यक्ष रूप से सचिन पायलट की तारीफ करते हुए सीएम अशोक गहलोत पर जमकर तंज […]

केंद्रीय मंत्री अमित शाह कल आएंगे राजस्थान, ये रहेगा उनका पूरा शेड्यूल
केंद्रीय मंत्री अमित शाह कल आएंगे राजस्थान, ये रहेगा उनका पूरा शेड्यूल
Google CTA

Rajasthan Politics: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देने के लिए राजस्थान के भरतपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने राजस्थान कांग्रेस में चल रहे फेस वार के बीच अप्रत्यक्ष रूप से सचिन पायलट की तारीफ करते हुए सीएम अशोक गहलोत पर जमकर तंज कसा.

Read more!

गहलोत-पायलट विवाद पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि पायलट का नंबर कभी नहीं आएगा. उन्होंने कहा- पायलट साहब बनना चाहते हैं लेकिन गहलोत साहब उन्हें बनने नहीं देंगे. पायलट साहब का योगदान जमीन में ज्यादा होगा लेकिन कांग्रेस के खजाने में गहलोत की भागीदारी ज्यादा है. गहलोत के भ्रष्टाचार का पैसा कांग्रेस के खजाने में जाता है.

शाह ने कहा- ये खामखा झगड़ा कर रहे हैं. जो चीज है ही नहीं, उसके लिए क्यों लड़ रहे हो. वैसे भी कांग्रेस की सरकार अब आने वाली नहीं है. पायलट साहब आप कितना भी करो, अब आपका नंबर नहीं आएगा.

गहलोत सरकार को बताया थ्री D की सरकार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गहलोत की सरकार को थ्री डी सरकार बताते हुए कहा कि ये सरकार तीन D पर चल रही है. दंगे, महिलाओं से दुर्व्यहार और दलितों पर अत्याचार. शाह ने कहा कि इस सरकार में सुनियोजित दंगे हुए थे लेकिन वोट प्राप्त करने के लिए हाईकोर्ट में ढंग से अपील नहीं की. ब्लास्ट गुजरात में भी हुए थे पर कोर्ट से सजा हुई और सरकार ने वोट बैंक के लिए पैरवी नहीं की.

पेपर लीक को लेकर भी कसा तंज
राजस्थान में गहलोत राज में हुए पेपर लीक के मामलों पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि यहां पर गहलोत सरकार में 2 दर्जन से ज्यादा पेपर लीक हो चुके है. गहलोत साहब अभी भी सरकार चाहते हैं. उन्होंने सीएम से सवाल करते हुए कहा- क्यूं गहलोत साहब अब क्या सेंचुरी लगानी है.

यह भी पढ़ें: Gehlot Vs Pilot: पार्टी हाईकमान ने पायलट को दिया दिल्ली में ये बड़ा ऑफर! जानें सहमति बनी कि नहीं?