अमित शाह ने भाषण में 28 मिनट में 24 बार लिया गहलोत का नाम, बोले- उन्होंने जादूगरी से बिजली गायब कर दी

राजस्थान तक

04 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 4 2023 5:49 AM)

Rajasthan Politics: राजस्थान में बीजेपी (Rajasthan BJP) की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ (Parivartan Sankalp Yatra) चल रही है. इस दौरान रविवार को गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने दूसरे चरण की यात्रा को बेणेश्वर धाम से हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान आयोजित कार्यक्रम ने अमित शाह ने वसुंधरा राजे की भी तारीफ की. वहीं […]

अमित शाह ने भाषण में 28 मिनट में 24 बार लिया गहलोत का नाम, बोले- उन्होंने जादूगरी से बिजली गायब कर दी
अमित शाह ने भाषण में 28 मिनट में 24 बार लिया गहलोत का नाम, बोले- उन्होंने जादूगरी से बिजली गायब कर दी
Google CTA

Rajasthan Politics: राजस्थान में बीजेपी (Rajasthan BJP) की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ (Parivartan Sankalp Yatra) चल रही है. इस दौरान रविवार को गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने दूसरे चरण की यात्रा को बेणेश्वर धाम से हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान आयोजित कार्यक्रम ने अमित शाह ने वसुंधरा राजे की भी तारीफ की. वहीं सीएम अशोक गहलोत सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने अपने 28 मिनट के भाषण में 24 बार गहलोत का नाम लेकर उनपर निशाना साधा.

Read more!

इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैंने बचपन में खूब जादू देखे हैं. कोई टोपी गायब कर देता था तो कोई रूमाल. लेकिन गहलोत साहब बड़े जादूगर हैं. इन्होंने जादू से राजस्थान में बिजली गुम कर दी. शाह ने गहलोत पर तंज कसते हुए आगे कहा कि गहलोत ने जादू से युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा पर कर दी. लेकिन जब प्रदेश में परिवर्तन संकल्प यात्रा समाप्त होती होगी तो गहलोत सरकार की रवानगी तय हो चुकी होगी.

मंच से शाह ने की वसुंधरा की तारीफ

अमित शाह ने मंच से वसुंधरा राजे की तारीफ की. उन्होंने कहा कि राजस्थान में विकास की परिभाषा वसुंधरा राजे ने बताई है. अमित शाह ने कहा की परिवर्तन यात्रा के समाप्त होने के बाद गहलोत सरकार जाने का समय निश्चित तय होगा. अमित शाह ने सीएम गहलोत से सवाल पूछते हुए कहा कि गहलोत जी मेरे सवाल का जवाब दीजिए. बताइए यूपीए सरकार ने राजस्थान के लिए क्या किया? आप हिसाब नहीं देंगे लेकिन मैं बनिए का बेटा हूं. यूपीए सरकार ने दस साल में एक लाख साठ हजार करोड़ दिया. मोदी जी ने आठ साल में आठ लाख करोड़ दिए.

लाल डायरी का ज्रिक करना नहीं भूले शाह

मंच पर शाह ने लाल डायरी के मुद्दे पर भी सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गहलोत साहब को एक दिक्कत हैं, लाल कपड़ा पहने कर आए हैं तो उन्हें लाल डायरी ही नजर आती हैं. यह लाल डायरी में गहलोत सरकार की भ्रष्टाचार का हिसाब किताब हैं. इस डायरी में खनन विभाग के 66 हजार करोड़ के भ्रष्टाचार का जिक्र हैं, सचिवालय से दो करोड़ रुपए और टीचर भर्ती के भ्रष्टाचार का जिक्र हैं. वहीं, तंज कसते हुए कहा कि गहलोत कहते हैं की वह जादूगर हैं. कोई जादूगर टोपी गायब करता था, कोई रुमाल. लेकिन जादूगर गहलोत ने तो प्रदेश से बिजली, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा को गायब कर दिया. अपने 28 मिनट के संबोधन के दौरान शाह ने सीएम को नाम 24 बार लिया.