Anant-Radhika Marriage: राजस्थान के इस शख्स को मिला मुकेश अंबानी के बेटे की शादी का न्योता, नीता का है फेवरेट!

विमल भाटिया

11 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 11 2024 8:03 AM)

Anant Ambani-Radhika Merchant Marriage: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ शादी करेंगे. यह ग्रैंड वेडिंग मुंबई के बीकेसी में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी. इस शादी में राजस्थान के एक प्रसिद्ध कलाकार को बुलावा (न्योता) भेजा गया है. 

Mame Khan in Anant-Radhika Marriage
Mame Khan in Anant-Radhika Marriage
Google CTA

Anant Ambani-Radhika Merchant Marriage: मुकेश अंबानी के बेटे की शादी का जश्न शुरू हो चुका है. घर में मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है. मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ शादी करेंगे. यह ग्रैंड वेडिंग मुंबई के बीकेसी में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी. इस शादी में राजस्थान के एक प्रसिद्ध कलाकार को बुलावा (न्योता) भेजा गया है. 

Read more!

जी हां, हम बात कर कर रहे जैसलमेर के रहने वाल प्रसिद्ध लोक कलाकार व बॉलीवुड सिंगर मामे खान की. इन्हें अंबानी परिवार की तरफ से शादी में आने का न्योता भेजा गया है. अंबानी परिवार द्वारा शादी का कार्ड मामे खान को भेजा गया है. मामे खान 12 जुलाई को मुंबई में होने वाली शादी में शिरकत करने के साथ-साथ वहां परफॉर्म भी करेंगे. जैसलमेर के मामे खान को शादी का कार्ड भेजे जाने पर लोक कलाकारों और जैसलमेर में खुशी की लहर है.

अंबानी परिवार में जश्न का माहौल

आपको बता दें देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और वीरेंन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होने वाली है. साल की सबसे बड़ी शादी की चर्चा पिछले कुछ समय से खूब हो रही है. इस शादी से पहले 2 प्री-वेडिंग फंक्शन भी हो चुके हैं.

मामे खान ने खुद की पुष्टी

इस बात की पुष्टी मामे खान ने एक वीडियो जारी कर की और बताया कि वह इससे बहुत शुख हैं. उन्होंने बताया कि वे हर साल गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार के कार्यक्रम में शामिल होते आए हैं. इससे पहले भी अंबानी परिवार के कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की है साथ ही परफॉर्म भी किया है. मामे खान ने बताया कि वे शादी में जाने को लेकर बहुत उत्साहित है. वे वहां राजस्थानी लोक गीतों के साथ साथ अपने बॉलीवुड गीतों को भी परफॉर्म करेंगे.

कौन हैं मामे खान

आपको बता दें मामे खान मांगणियार जाती के प्रसिद्ध लोक कलाकार व सिंगर जैसलमेर जिले के सत्तो गांव के रहने वाले हैं.  मामे खान को राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की ओर से साल 2022 का संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा जा चुका है. कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर चलने वाले मामे खान भारत के पहले लोक कलाकार है. राजस्थानी लोक गीतों के साथ बॉलीवुड गीतों में अपनी आवाज देकर मामे खान काफी लोकप्रिय हो चुके हैं. उनके कई प्राइवेट अलबम भी निकले हैं. मामे खान ने कई फेमस खाने बनाए हैं, इनमें 'लक बाय चांस का गीत 'बावो रे बावो' खासा लोकप्रिय हुआ था. इस गीत ने जैसलमेर के मामे खान को बॉलीवुड में भी जगह दी.