राजस्थान में 44 दिन बाद होगी वोटिंग, प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार? जानिए जनता का मूड

राजस्थान तक

09 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 9 2023 8:04 AM)

Opinion poll for Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections 2023) की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 23 नवंबर को वोटिंग होगी और रिजल्ट 3 दिसंबर को आएगा. जहां कांग्रेस (congress) फिर से सत्ता में रिपीट करने की कोशिश के साथ ही बीते ढाई दशक का रिवाज बदलने का दावा कर […]

NewsTak
Google CTA

Opinion poll for Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections 2023) की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 23 नवंबर को वोटिंग होगी और रिजल्ट 3 दिसंबर को आएगा. जहां कांग्रेस (congress) फिर से सत्ता में रिपीट करने की कोशिश के साथ ही बीते ढाई दशक का रिवाज बदलने का दावा कर रही है. जबकि मुख्य विपक्ष पार्टी बीजेपी सत्ता पर काबिज होने के लिए दमखम लगा रही है. इधर थर्ड फ्रंट के तौर पर आरएलपी, आम आदमी पार्टी, बीएससपी समेत तमाम दल मैदान में उतर चुके हैं. इन सबके बीच सवाल यही है कि इस साल के अंत में सत्ता किसको हासिल होगी? जिसे लेकर कई एजेंसियों ने सर्वे भी किया है.

Read more!

सितंबर महीने में दो सर्वे (Rajasthan Election Survey) ने पार्टियों की नींद उड़ा दी है. दोनों सर्वे में आए नतीजे ने बीजेपी के लिए परेशानी बढ़ा दी है. क्योंकि इन नतीजों में बीजेपी के लिए सत्ता तक पहुंचने की राह आसान नहीं नजर आ रही है. दोनों ओपिनियन पोल में कांग्रेस पार्टी सत्ता पर फिर से काबिज होती हुई दिखाई दे रही है.

IANS-Polstrat के सर्वे में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी

अगर बात IANS-Polstrat के सर्वे की करें तो इसमें कांग्रेस सरकार बनाती नजर आ रही है. पिछले महीने 1 से 13 सितंबर के बीच हुए सर्वे में सत्ता परिवर्तन होता नजर नहीं आ रहा है. यानी मतलब साफ है कि कांग्रेस की सरकार रिपीट होने की संभावना है. सत्ता में काबिज कांग्रेस पार्टी को 97 से 105 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि बीजेपी को 89-97 और बीएसपी को 0-4 सीटें मिलने की संभावना है.

वोट प्रतिशत की बात करें तो 38 प्रतिशत लोगों की पहली पसंद सीएम अशोक गहलोत है. साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को 26 फीसदी लोगों ने फेवरेट नेता बताया है. हाल ही में सीडब्ल्यूसी सदस्य बने सचिन पायलट इस सर्वे में तीसरे स्थान पर हैं. जिन्हें 25 फीसदी लोगों ने सर्वे में वोट किया. 

Times Now ETG Opinion Poll ने भी बढ़ाई बीजेपी की चिंता!

टाइम्स नाऊ नवभारत ईटीजी के सर्वे की रिपोर्ट में दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है. हालांकि बीजेपी और कांग्रेस के बीच बेहद कम सीटों का अंतर बताया गया है. खास बात यह है कि दोनों पार्टियों को ही 42 प्रतिशत से अधिक वोट मिलने की संभावना जताई गई है. सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 95-105 सीट और कांग्रेस को 91-101 सीटें मिलने की संभावना है. दोनों पार्टियों के बीच वोट शेयर में 0.60 प्रतिशत से भी कम का अंतर है. वहीं अन्य पार्टियों को 15 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 3-6 सीटें आने की उम्मीद हैं.

ABP-C voter survey: कांग्रेस के लिए बुरी खबर

इधर, जुलाई में एबीपी सी-वोटर के सर्वे ने तमाम सर्वे से अलग संकेत बताए हैं. इस सर्वे में बीजेपी को जहां 109-119 सीटों पर लीड लेने की बात कही गई. वहीं, कांग्रेस को 78-88 सीटों पर ही सिमटने का दावा किया गया.