डिग्गी में गिरे अपने भाई को बचाने कूदा दूसरा भाई, दोनों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत

Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर में डिग्गी में गिरे अपने भाई को बचाने की कोशिश के दौरान दूसरे भाई ने भी अपनी जान गंवा दी. इस दौरान जो हुआ, वह जानकर सभी की आंखें नम हो गई. दोनों ही भाई डिग्गी से बाहर नहीं आ सके. जब परिजन उन्हें पानी से निकालकर अस्पताल लेकर दौड़े […]

डिग्गी में गिरे अपने भाई को बचाने कूदा दूसरा भाई, दोनों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत
डिग्गी में गिरे अपने भाई को बचाने कूदा दूसरा भाई, दोनों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत

दिनेश बोहरा

follow google news

Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर में डिग्गी में गिरे अपने भाई को बचाने की कोशिश के दौरान दूसरे भाई ने भी अपनी जान गंवा दी. इस दौरान जो हुआ, वह जानकर सभी की आंखें नम हो गई. दोनों ही भाई डिग्गी से बाहर नहीं आ सके. जब परिजन उन्हें पानी से निकालकर अस्पताल लेकर दौड़े तो बीच रास्ते में ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई.

Read more!

घटना बाड़मेर जिले मंडली थाना इलाके के मंडली गांव की है. बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते दो भाई पानी की डिग्गी पर पहुंच गए. इस दौरान पैर फिसलने से एक भाई डिग्गी में गिर गया और डूबने लगा. भाई को डूबते देख दूसरा भाई उसे बचाने के लिए डिग्गी में कूद गया लेकिन दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, मंडली गांव में सोहनसिंह ने अपना खेत किसी किसान को खेती के लिए दे रखा है. वहीं खेत में बनी डिग्गी के पास किसान शोभाराम के दो बच्चे किशोर (16 वर्षीय) और प्रवीण (14 वर्षीय) खेलने पहुंचे थे. इस दौरान एक भाई पैर फिसलने से डिग्गी में गिर गया.

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दोनों भाइयों ने तोड़ा दम
डिग्गी में गिरे भाई को बचाने के लिए दूसरा भाई भी डिग्गी में कूद पड़ा. बच्चों के चीखने- चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन डिग्गी के पास पहुंचे. दोनों को बाहर निकालकर गांव के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया. लेकिन रास्ते में ही दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया.

हादसे की सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कल्याणपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए हैं. पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने दोनों बच्चों के डिग्गी में डूबने की रिपोर्ट दी है. पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: झालावाड़: ‘पुष्पा’ फिल्म की तर्ज पर दो हिस्सों में बंटा था ट्रक, ऊपर तरबूज और नीचे ये जीव

    follow google news