कोटाः शिक्षा नगरी में नहीं थम रहे स्टूडेंट्स की आत्महत्या के मामला, राजस्थान-यूपी के 2 छात्रों ने किया सुसाइड

चेतन गुर्जर

• 03:36 AM • 28 Jun 2023

Student’s Suicide in Kota: शिक्षा नगरी कोटा में हर साल पूरे देश से 1 लाख से भी ज्यादा छात्र आते हैं. जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए हब बन चुके शहर में स्टूडेंटस की आत्महत्या भी चिंता का विषय बन गया है. लगातार बढ़ते सुसाइड के मामले थमने का नाम ही […]

NewsTak
Google CTA

Student’s Suicide in Kota: शिक्षा नगरी कोटा में हर साल पूरे देश से 1 लाख से भी ज्यादा छात्र आते हैं. जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए हब बन चुके शहर में स्टूडेंटस की आत्महत्या भी चिंता का विषय बन गया है. लगातार बढ़ते सुसाइड के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. एक बार फिर से सुसाइड का मामला सामने आया है. बीतें 27 जून को 2 छात्रों ने सुसाइड कर लिया.

Read more!

वहीं, मई और जून के महीने की बात करें तो मई के महीने में 5 छात्रों ने सुसाइड किया था. जबकि जून के महीने की बात करें तो अब तक चार बच्चे सुसाइड कर चुके हैं. ये दोनों छात्र यूपी और राजस्थान के है.

उदयपुर के सलूंबर का निवासी मृतक छात्र मेहुल वैष्णव दो महीने पहले ही कोटा आया था. फिलहाल मृतक के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. वहीं पुलिस ने परिजनों को सूचित किया है. जानकारी के मुताबिक छात्र नीट की कोचिंग कर रहा था और फिलहाल हॉस्टल में रह रहा था. दरअसल, वैष्णव समाज के हॉस्टल से पुलिस को सूचना मिली कि एक छात्र ने सुसाइड कर लिया. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. ऐसा ही एक मामला मृतक आदित्य सेठ का भी है. यूपी का रहने वाला छात्र भी नीट की तैयारी कर रहा था. अभी विज्ञान नगर इलाके में हॉस्टल में रहता था और डेढ़ महीने पहले ही कोटा आया था.