चुनावी साल में कांग्रेस को मिल गया बह्रास्त्र! राहुल गांधी की जनसभा में गहलोत ने किया बड़ा ऐलान

राजस्थान तक

09 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 9 2023 12:55 PM)

Caste Census: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम (Mangarh Dham) में जनसभा को संबोधित दिया. इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok gehlot) ने भाषण दिया. उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने इस स्मारक के विकास का वादा किया था, लेकिन काम नहीं किया. इसलिए अब राज्य सरकार इस धाम का […]

NewsTak
Google CTA

Caste Census: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम (Mangarh Dham) में जनसभा को संबोधित दिया. इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok gehlot) ने भाषण दिया. उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने इस स्मारक के विकास का वादा किया था, लेकिन काम नहीं किया. इसलिए अब राज्य सरकार इस धाम का विकास करेगी. उन्होंने कहा कि मुझे बहुत प्रसन्नता है कि राहुल गांधी राजस्थान आए हैं. मानगढ़ की धरती पर उनका स्वागत करता हूं.

Read more!

मानगढ़ धाम के इतिहास को याद करते हुए सीएम ने कहा कि मानगढ़ वह धरती है, जहां गोविंददुरु के नेतृत्व में हजारों आदिवासियों ने आजाद हिंद के लिए बलिदान दिया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने विश्व आदिवासी दिवस पर राजकीय अवकाश घोषित किया. उन्होंने कहा कि राजस्थान में जातिगत जनगणना शुरू होगी. जिसका जितना हक होगा, उसे उतना मिलेगा.

गहलोत के इस ऐलान ने नई चर्चा छेड़ दी है. कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके इस ऐलान के बाद जातिगत समीकरण के लिए कांग्रेस बड़ा दांव चल सकती है. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भैवजी मंदिर पर पुल निर्माण की घोषणा की. उन्होंने कहा कि यहां पुल की मांग की गई थी, अब 37 करोड़ की लागत से पुल बनाया जाएगा. उन्होंने अपना वादा याद दिलाते हुए कहा कि मैंने कहा था आप मांगते-मांगते थक जाओगे, मैं देते-देते नहीं थकूंगा. मैंने वो वादा पूरा किया है. मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि कांग्रेस राजस्थान में दोबारा सरकार बनाएगी.

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने ‘मिनिमम इनकम गारंटी एक्ट’ बनाया है, जो देश में और कहीं नहीं है. कई ऐसे कानून पास किए हैं जो भारत में और कहीं नहीं हैं. बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार जनता समझ चुकी है कि धर्म-जाति की बात करने वाले और भड़काने वालों की सुनने नहीं वाली. इस बार जनता ने तय कर लिया है कि भारत जोड़ो यात्रा की भावना से कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी.