गहलोत ने उदयपुर के कोटड़ा में मनाया बर्थडे, आदिवासी परिवार के घर इस अंदाज में किया सेलिब्रेट

Satish Sharma

03 May 2023 (अपडेटेड: May 5 2023 9:14 AM)

Ashok Gehlot B’day: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को उदयपुर के आदिवासी क्षेत्र कोटड़ा में पहुंचकर अपना 72वां जन्मदिन मनाया. कोटड़ा पहुंचने पर आदिवासी युवक-युवतियों ने पारंपरिक नृत्य-गीतों की प्रस्तुति से गहलोत की अगवानी की. मेवाड़ के आदिवासी अंचल में उनके बर्थडे मनाने के अंदाज ने हर किसी को चौंकाया. मुख्यमंत्री कोटड़ा के घाटा गांव […]

NewsTak
Google CTA

Ashok Gehlot B’day: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को उदयपुर के आदिवासी क्षेत्र कोटड़ा में पहुंचकर अपना 72वां जन्मदिन मनाया. कोटड़ा पहुंचने पर आदिवासी युवक-युवतियों ने पारंपरिक नृत्य-गीतों की प्रस्तुति से गहलोत की अगवानी की. मेवाड़ के आदिवासी अंचल में उनके बर्थडे मनाने के अंदाज ने हर किसी को चौंकाया.

Read more!

मुख्यमंत्री कोटड़ा के घाटा गांव में धर्माराम गरासिया के घर पहुंचे. यहां उनका पारंपरिक अंदाज में  स्वागत किया गया. इस दौरान आदिवासी परिवार के घर पर मुख्यमंत्री ने लपसी और पकोड़े खाए. जब वो कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो हाथ में तख्तियां लिए लोगों ने जन्मदिवस की बधाई दी. इस मौके पर कोटड़ा के घाटा गांव में महंगाई राहत केंद्र का अवलोकन भी किया. यहां शिविर में लाभार्थियों से संवाद किया. 

इससे पहले उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर सीएम का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत ने की अगुवाई कांग्रेसी कार्यकर्ता शुभकामनाएं देने पहुंचें. एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर के जरिए कोटड़ा पहुंचे.

चुनावी साल में आदिवासी वोट बैंक पर निशाना!
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कोटड़ा में 72वां जन्मदिन मनाने के पीछे खास वजह बताई जा रही है. यह गहलोत का 1 साल में 15वीं बार मेवाड़ दौरा है. कोटड़ा, झाडोल में दौरे के जरिए  उदयपुर ही नहीं, बल्कि सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमन्द और प्रतापगढ़ की सीटों पर आदिवासी वोटबैंक पर अपनी मजबूती चाहते हैं. दरअसल, साल 2018 विधानसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस ने सत्ता हासिल की, लेकिन मेवाड़ की 28 में से 11 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज कर पाई. जबकि बीजेपी के खाते में 14 सीटें, बीटीपी के पास 2 और 1 सीट पर निर्दलीय विधायक जीता. ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस मेवाड़ में बीजेपी को पछाड़ने की जुगत में है.

कुछ इस अंदाज में गहलोत ने मनाया बर्थडे, देखें वीडियो