गहलोत के मंत्री गुढ़ा ने अपनी ही सरकार को मणिपुर मामले पर घेरा और कह दी ये बात

राजस्थान तक

21 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 21 2023 2:07 PM)

Congress Minister On Manipur Issue: एक तरफ कांग्रेस पार्टी मणिपुर में महिलाओं के साथ की गई अभद्रता को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार को लगातार घेर रही है. तो दूसरी तरफ शुक्रवार को राजस्थान (Rajasthan News) सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में भाषण देते हुए अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े कर दिए. […]

गहलोत के मंत्री गुढ़ा ने अपनी ही सरकार को मणिपुर मामले पर घेरा और कह दी ये बात
गहलोत के मंत्री गुढ़ा ने अपनी ही सरकार को मणिपुर मामले पर घेरा और कह दी ये बात
Google CTA

Congress Minister On Manipur Issue: एक तरफ कांग्रेस पार्टी मणिपुर में महिलाओं के साथ की गई अभद्रता को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार को लगातार घेर रही है. तो दूसरी तरफ शुक्रवार को राजस्थान (Rajasthan News) सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में भाषण देते हुए अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने कहा कि मणिपुर की बजाय हमें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए.

Read more!

मंत्री गुढ़ा ने कहा, “ये स्वीकार करना चाहिए, ये सच्चाई है कि हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए. राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ जिस तरह से अत्याचार बढ़े हैं, मणिपुर की बजाय हमें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए.”

अपने मंत्री के बयान पर तो संज्ञान लो: राजेंद्र राठौड़
मंत्री गुढ़ा के बयान के बाद राजेंद्र राठौड़ ने भी सदन में सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि ‘ये सरकार आर्टिकल 162(2) के तहत सामूहिक जिम्मेदारी से चलती है. हमारे संविधान में लिखा है कि सरकार का एक मंत्री बोलता है इसका मतलब पूरी सरकार बोल रही है. सरकार के इस मंत्री महोदय ने सरकार की कलई खोल दी है. मैं उनको तो बधाई दूंगा ही दूंगा पर ये शर्मनाक बात है मर्दों के प्रदेश वाले मंत्री जी.’

राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत से कहा कि हमारी नहीं तो कम से कम अपने मंत्री के बयान पर तो संज्ञान लो. गृहमंत्री के रूप में लचर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी तो संभाल लो.

मणिपुर में महिलाओं से अभद्रता का वीडियो हुआ था वायरल
मणिपुर में पिछले कई दिनों से हिंसा जारी है जो रुकने का नाम नहीं ले रही है. इसी बीच वहां से एक वीडियो सामने आया है जिसमें भीड़ द्वारा 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया जा रहा था. महिलाओं के साथ इस घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा है. इस मामले पर कांग्रेस पार्टी बीजेपी पर लगातार हमलावर है.

यह भी पढ़ें: ERCP पर सरकार ने दिया जवाब तो बेनीवाल बोले- ‘केंद्र-राज्य की लड़ाई में उलझा प्रोजेक्ट’