रात 12 बजे बाद पार्टी की तो खैर नहीं! गहलोत बोले- युवा क्लब में जाते हैं, रातभर लेते हैं ड्रग्स, यह बड़ी बीमारी

राजस्थान तक

12 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 12 2023 1:49 PM)

Gehlot statement on night club: सीएम अशोक गहलोत (ashok gehtot) का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि युवा रात में क्लब जाते हैं, वहां ड्रग्स लेते हैं औऱ फिर सुबह निकलते हैं. उन्होंने ड्रग्स को बड़ी बीमारी बताया. उनका बयान काफी चर्चा में है. दरअसल, राजस्थान (rajasthan news) यूथ बोर्ड ने महापंचायत कार्यक्रम आयोजित किया. […]

NewsTak
Google CTA

Gehlot statement on night club: सीएम अशोक गहलोत (ashok gehtot) का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि युवा रात में क्लब जाते हैं, वहां ड्रग्स लेते हैं औऱ फिर सुबह निकलते हैं. उन्होंने ड्रग्स को बड़ी बीमारी बताया. उनका बयान काफी चर्चा में है. दरअसल, राजस्थान (rajasthan news) यूथ बोर्ड ने महापंचायत कार्यक्रम आयोजित किया. जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बयान दिया.

Read more!

नाइट क्लब पर गहलोत बोलते हुए कहा कि रात को 12 बजे युवा क्लब में घुसते हैं और सुबह निकलते हैं, वहां ड्रग्स लेते हैं. कॉलेज-यूनिवर्सिटीज के बाहर ड्रग्स बड़ी बीमारी है और बच्चे बिगड़ रहे हैं. रात को हुक्कार बार चलती है, उन्होंने कहा कि डांस होते हैं, ड्रिंक्स होते हैं और लड़के-लड़कियां जाते हैं.

लेकिन मैंने उन्हें बंद करवाने को कहा है. रात को 12 बजे घुसते हैं और सुबह 6,7, 8 बजे बाहर निकलते हैं और क्या करते हैं बेवकूफों की तरह. डांस करते हैं, डिंक करते हैं और ड्रग्स लेते हैं. होटल वालों को तो कमाई करनी है. गहलोत ने कहा कि ड्रग्स बहुत बड़ी बीमारी है, जिसे रोकने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं. इससे राजस्थान के बच्चे भी बिगड़ रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि रात को हुक्का-बार चलता है. लड़के-लड़कियां वहां डांस करते हैं और ड्रिंक करते हैं. मैंने उन्हें बंद करवाने के लिए जयपुर और राजस्थान में अभियान चल रखा है. गौरतलब है कि इससे पहले भी मनचले युवाओं को नामजद करने की तैयारी कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि कॉलेज के बाहर जो लड़कियों पर कंमेंट करते हैं, उन मनचलों का इलाज करने के लिए मैंने कहा है. उन्होंने यहां तक कहा था कि इन लड़कों को सरकारी नौकरी मिलने में मुश्किल आएगी.