Ashok Gehlot’s Schemes for Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान (Rajasthan News) में कांग्रेस सरकार को रिपीट कराने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं. वहीं, प्रदेश सरकार की योजनाओं (Schemes) का पार्टी आलाकमान भी जमकर प्रचार कर रहा है. गहलोत सरकार की योजनाओं से जुड़े ऐसे ही एक वीडियो को यूथ कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट किया है. जिसमें एक आदमी महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से घिरा नजर आ रहा है.
ADVERTISEMENT
खास बात यह है कि इस वीडियो में दूसरी तरफ गहलोत का चेहरा है. जिनके पास आम आदमी की इन मुश्किलों का हल उनकी सरकारी योजनाओं के जरिए बताया गया है. यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से शेयर वीडियो में महंगाई राहत कैंप, मनरेगा, चिरंजीवी योजना और मुफ्त बिजली की स्कीम को प्रचारित किया गया है.
गहलोत सरकार इन योजनाओं का कर रही प्रचार
जहां केंद्र सरकार के सामने कांग्रेस महंगाई का मुद्दा बना रही है. वहीं, गहलोत सरकार प्रदेश के चुनाव में महंगाई राहत कैंप को बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश में है. इसकी वजह कर्नाटक के चुनाव में मिली सफलता भी है. जिसे कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ खूब भुनाया. जिसके बाद राजस्थान के विधानसभा चुनाव को लेकर भी कांग्रेस को बड़ी आस है. ऐसे ही 500 रुपए में सिलेंडर को भी मुद्दा बनाया जा रहा है. प्रदेश सरकार ने 1150 रुपए में आने वाले गैस सिलेंडर को 500 रुपए में देने की घोषणा की थी.
वहीं, प्रदेश में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में मुफ्त इलाज के दायरे को बढ़ाकर 25 लाख रुपए तक कर दिया गया है. अब तक इस योजना में राजस्थान के 1 करोड़ 14 लाख से ज्यादा परिवार रजिस्ट्रेशन का दावा किया जा रहा है. साथ ही हर घर को 100 यूनिट फ्री बिजली स्कीम देकर भी गहलोत सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत का दावा किया है.
ADVERTISEMENT


