गहलोत बोले- बीजेपी में बगावत के हालात, वसुंधरा राजे ने कांग्रेस की कल की बैठक को लेकर खोल दी पोल!

राजस्थान तक

• 05:07 PM • 12 Aug 2023

vasundhara raje vs ashok gehlot: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (vasundhara raje) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) पर जवाबी हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (narendra modi) देश के ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के सबसे सम्मानित नेता है. जिनकी लोकप्रियता का ग्राफ विश्व में सबसे ऊपर है. गहलोत पर पलटवार करते हुए […]

36 कौम को साधने में जुटी वसुंधरा राजे, बोलीं- मैं राजपूत की बेटी, जाटों की बहू और गुर्जरों की समधन
36 कौम को साधने में जुटी वसुंधरा राजे, बोलीं- मैं राजपूत की बेटी, जाटों की बहू और गुर्जरों की समधन
Google CTA

vasundhara raje vs ashok gehlot: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (vasundhara raje) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) पर जवाबी हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (narendra modi) देश के ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के सबसे सम्मानित नेता है. जिनकी लोकप्रियता का ग्राफ विश्व में सबसे ऊपर है. गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि एक प्रदेश का मुख्यमंत्री देश के ऐसे प्रधानमंत्री के बारे में यदि ऐसी बातें करता है तो वह गैर जिम्मेदाराना ही नहीं, बल्कि अमर्यादित और अशोभनीय भी है.

Read more!

राजे ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत भाजपा में बग़ावत का भ्रम फ़ैलाकर अपनी पार्टी की उस बग़ावत को दबाना चाहते हैं, जो शुक्रवार को कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में एक बार फिर से खुलकर सामने आ गई. उन्होंने ने कहा कि आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री जी की प्रशंसा कर रहा है. ऐसे व्यक्तित्व के लिए ऐसे हल्के बयान देना घोर निंदनीय है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नाम की आड़ लेकर अपनी गलती दबाने का प्रयास करना गहलोत की पुरानी आदत का हिस्सा है.

गौरतलब है कि शनिवार को जयपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र में मीडिया से बातचीत के दौरान गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जुबानी वार किया था. उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा था अब वहां फूट पड़ चुकी है. अब उनकी ही पार्टी के नेता मोदी की इज्जत नहीं करते. गहलोत का कहना था कि बीजेपी के किसी भी बड़े नेता से पूछ लीजिए कि पहले उनकी पार्टी की संसदीय दल की मीटिंग में क्या हालात हुआ करते थे? वहीं अब किस तरह के हालात बन गए हैं? साथ ही उन्होंने कहा था कि पार्टी में जल्द बगावत बड़ा रूप ले सकती है.