गुढ़ा ने गहलोत को दी चुनौती, बोले- भ्रष्टाचार में हमारी सरकार ने तोड़े रिकॉर्ड, इनका अलाइनमेंट खराब हो चुका

राजस्थान तक

15 May 2023 (अपडेटेड: May 15 2023 8:39 AM)

Rajasthan News: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की जन संघर्ष यात्रा का समापन हो चुका है. सोमवार को जनसभा में वन मंत्री हेमाराम चौधरी, जीआर खटाना, वेद सोलंकी, सुरेश मोदी, पारीक, हरीश मीणा, खिलाड़ीलाल बैरवा, गिर्राज मलिंगा, दीपेंद्र सिंह शेखावत, मुकेश भाकर और रामनिवास गावडिया समेत कई लोग मौजूद है. पायलट के सामने मंच से […]

गहलोत के मंत्री गुढ़ा ने अपनी ही सरकार को मणिपुर मामले पर घेरा और कह दी ये बात
गहलोत के मंत्री गुढ़ा ने अपनी ही सरकार को मणिपुर मामले पर घेरा और कह दी ये बात
Google CTA

Rajasthan News: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की जन संघर्ष यात्रा का समापन हो चुका है. सोमवार को जनसभा में वन मंत्री हेमाराम चौधरी, जीआर खटाना, वेद सोलंकी, सुरेश मोदी, पारीक, हरीश मीणा, खिलाड़ीलाल बैरवा, गिर्राज मलिंगा, दीपेंद्र सिंह शेखावत, मुकेश भाकर और रामनिवास गावडिया समेत कई लोग मौजूद है.

Read more!

पायलट के सामने मंच से सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने सीएम अशोक गहलोत को चुनौती दे दी. उन्होंने कहा कि सरकार का अलाइनमेंट खराब हो चुका है. पायलट अब सरकार के अलाइनमेंट को ठीक करें.

मैं कहता हूं पायलट कही भी चले जाए राजस्थान में नौजवान खड़ा है. हमारे गहलोत साहब बोलते हैं कि मार दिया जाए या छोड़ दिया जाए, बोल तेरे साथ क्या सलूक किया जाए. गहलोत ने तो पायलट को ही विपक्ष मान रखा है. आपके 24 घंटे के अल्टीमेटम पर लाखों लोग आ जाते हैं.

हमारी सरकार ने तोड़ दिए भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड
गुढ़ा ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी की सरकार 40 परसेंट कमीशन वाली सरकार थी. हमारी सरकार ने तो भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़ दिए. हमारा अलाइनमेंट खराब है. धारीवालजी बोलते हैं कि अच्छे-अच्छे लोगों को मुख्यमंत्री ने पानी पिला दिया. धारीवालजी हमारी प्यासी जनता को पानी पिलाओ. आप धारीवाल का अलाइनमेंट ठीक करो.

ईमानदारी की बीज खत्म हो रहा है-गुढ़ा
भरत सिंह कुंदनपुर 3 साल से विधानसभा में नहीं आ रहे. चिठ्ठी पर चिठ्ठी लिख रहे हैं. प्रमोद जैन भाया और धारीवाल पर आरोप लगा रहे हैं. कोई सुनने वाला नहीं है. ईमानदारी का बीज खत्म हो रहा है. मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि आपके और वसुंधरा को साथ-साथ कोरोना होता है. यह मिली-जुली सरकार है. बीजेपी विधायकों को खरीदने का राजेंद्र गुढ़ा के पास सबूत है. बीजेपी के विधायकों को कितने-कितने पैसे दिए, ये सबूत है. उन्हें भी पैसा लोटाओ.