राजे को लेकर BJP दूसरी लिस्ट में हुई नरम? वसुंधरा गुट के इतने विधायकों को मिला टिकट

राजस्थान तक

• 05:14 AM • 22 Oct 2023

Vasundhara supporters given place in the second list of BJP: पहली लिस्ट में दरकिनार किए जाने के बाद बीजेपी (bjp) की दूसरी लिस्ट में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (vasundhara raje) के खेमे को जगह मिल गई है. बीजेपी की 83 प्रत्याशियों की सूची में 27 नाम वसुंधरा राजे खेमे के है. इस लिस्ट के जारी होने […]

वसुंधरा राजे सीईसी की बैठक में पूरी फाइल लेकर मुस्कुराते हुए पहुंचीं, क्या दूसरी लिस्ट में हो
वसुंधरा राजे सीईसी की बैठक में पूरी फाइल लेकर मुस्कुराते हुए पहुंचीं, क्या दूसरी लिस्ट में हो
Google CTA

Vasundhara supporters given place in the second list of BJP: पहली लिस्ट में दरकिनार किए जाने के बाद बीजेपी (bjp) की दूसरी लिस्ट में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (vasundhara raje) के खेमे को जगह मिल गई है. बीजेपी की 83 प्रत्याशियों की सूची में 27 नाम वसुंधरा राजे खेमे के है. इस लिस्ट के जारी होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी राजे को लेकर नरम हुई है. जिसके चलते कालीचरण सराफ, प्रताप सिंघवी, सिद्धी कुमारी, अनिता भदेल और श्रीचंद कृपलानी समेत कई दिग्गज का लिस्ट में शामिल है.

Read more!

बता दें कि पहली लिस्ट में राजे के समर्थक राजपाल सिंह शेखावत और नरपत सिंह राजवी समेत कई दिग्गजों के टिकट कट गए थे. जिसके बाद से समीकरण बदलते नजर आ रहे थे. जबकि भरतपुर की नगर सीट से उम्मीदवार अनिता सिंह गुर्जर का जब टिकट कटा तो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे लेकर निराशा जाहिर भी की थी. जिसमें उन्होंने लिखा था कि वसुंधरा राजे के कैंप का मानकर मुझे बीजेपी ने अपने से दूर किया है और ऐसा टिकट दिया है जिसकी जमानत जब्त होगी.

इन दिग्गजों के नाम शामिल

लिस्ट में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, कालीचरण सराफ, प्रताप सिंघवी, कैलाश वर्मा, सिद्धी कुमारी, मंजू बाघमार, संतोष अहलावत, सामाराम गरासिया, गोविंद प्रसाद, कालूराम मेघवाल, नरेंद्र नागर, बिहारीलाल बिश्नोई, कैलाश मीणा, अनिता भदेल, श्रीचंद कृपलानी, पुष्पेन्द्र सिंह, नरपत राजवी के नाम शामिल है. साथ ही ओटाराम देवासी, संतोष बावरी, गोपीचंद मीण, छगन सिंह, शोभा चौहान, अभिषेक मटोरिया, जगसीराम कोली, रामस्वरूप लांबा, मानसिंह किनसरिया और गुरदीप शाहपीणी समेत 27 नामों को जगह दी गई है.