बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर किया ऐलान- सितंंबर में जारी होगी प्रत्याशियों की सूची

राजस्थान तक

• 04:10 AM • 17 Aug 2023

BSP candidates list: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनैतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है. बीजेपी, कांग्रेस के बाद अब बीएसपी भी एक्शन मोड में है. विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly elections) को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP Supremo Mayawati) के भतीजे और पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद (Akash Anand) ने इन दिनों प्रदेश […]

NewsTak
Google CTA

BSP candidates list: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनैतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है. बीजेपी, कांग्रेस के बाद अब बीएसपी भी एक्शन मोड में है. विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly elections) को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP Supremo Mayawati) के भतीजे और पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद (Akash Anand) ने इन दिनों प्रदेश में है. उन्होंने बुधवार से प्रदेशभर में संकल्प यात्रा की शुरुआत कर चुनाव का बिगुल फूंक दिया है.

Read more!

बहुजन समाज पार्टी की सर्वजन्य हिताय सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा का आगाज धौलपुर जिले से हुआ. पार्टी की ओर से राजस्थान सरकार को नींद से जगाने के लिए करीब साढ़े तीन हजार किलोमीटर का सफर तय करने की बात कही जा रही है.

बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबा भगवान सिंह ने कहा कि बीएसपी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद के नेतृत्व में राजस्थान की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में यात्रा जाएगी और गहलोत सरकार के कारनामों उजागर करेगी. भगवान सिंह ने कहा कि राजस्थान में बदलाव होना है और बीएसपी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और दो का आंकड़ा पार करेगी. 15 अगस्त को देश आजाद हुआ और 16 अगस्त राजस्थान को आजाद कराएंगे. राजस्थान में बीएसपी सरकार बनाने में अपनी विशेष भूमिका निभाएगी. साथ ही सितम्बर माह में प्रत्याशियों के नामो की घोषणा कर दी जाएगी और जो बीएसपी की टिकट पर चुनाव जीते, उनको पार्टी टिकट नहीं देगीय