तिजारा सीट पर हो गया खेल! वायरल वीडियो के बाद फंस गए बीजेपी प्रत्याशी बाबा बालकनाथ, मिल गया नोटिस

राजस्थान तक

• 01:30 AM • 24 Oct 2023

EC notice to baba balaknath: अलवर (alwar news) सांसद बाबा बालकनाथ (baba balaknath) को तिजारा से टिकट मिलने के बाद अब वो एक मुश्किल में भी फंसते नजर आ रहे हैं. बीजेपी प्रत्याशी का एक वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें नोटिस मिल गया. वीडियो वायरल होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी तिजारा अनूप सिंह ने महंत को नोटिस जारी […]

NewsTak
Google CTA

EC notice to baba balaknath: अलवर (alwar news) सांसद बाबा बालकनाथ (baba balaknath) को तिजारा से टिकट मिलने के बाद अब वो एक मुश्किल में भी फंसते नजर आ रहे हैं. बीजेपी प्रत्याशी का एक वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें नोटिस मिल गया. वीडियो वायरल होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी तिजारा अनूप सिंह ने महंत को नोटिस जारी कर बाबा बालक नाथ से आचार संहिता के उल्लंघन के बारे में जवाब मांगा है.

Read more!

दरअसल, उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक सभा के दौरान उन्होंने चुनाव आयुक्त को ही चुनौती दे दी. उन्होंने कहा था कि इस बार ऐसे वोट डालेंगे जैसे वोट 1440 होंगे और वोट 1450 डलेंगे.

क्या है वीडियो में?

दरअसल, वीडियो में वह तिजारा क्षेत्र में जनसंख्या कार्यक्रम को संबोधित करते नजर आ रहे हैं. विवादित बयान देने के साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग को भी चुनौती दे दी. बालकनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी जाति, धर्म और समुदाय के लोगों ने मिलकर भाजपा को वोट दिया और केंद्र में भाजपा की सरकार बनी. इस बार ऐसे वोटिंग होगी, जो सभी देखते रह जाएंगे. उन्होंने कहा “वोट होंगे 1440, लेकिन डालेंगे 1450. उसके बाद जांच का भी कोई फायदा नहीं होगा. क्योंकि जब तक वोट डाल चुके होंगे. बालकनाथ ने कहा कि हमें इस भावना से इस बार वोट डालने हैं.”