कांग्रेस में 200 सीटों के लिए 3 हजार से ज्यादा दावेदार, पहली लिस्ट पर कब लगेगी मुहर?

राजस्थान तक

17 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 17 2023 3:44 AM)

Congress first candidate list: बीजेपी (bjp) की पहली लिस्ट जारी होने के बाद प्रत्याशियों ने चुनाव कैंपेन शुरू कर दिया है. अब इंतजार कांग्रेस (congress) के दावेदारों का इंतजार भी जल्द खत्म होगा. इसे लेकर पार्टी का आलाकमान भी जवाब दे चुका है. राजस्थान (rajasthan news) दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने न्यूज एजेंसी […]

Alwar: 11 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के 232 दावेदारों में से 47 का नाम फाइनल, अब पीसीसी होगा अंतिम फैसला
Alwar: 11 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के 232 दावेदारों में से 47 का नाम फाइनल, अब पीसीसी होगा अंतिम फैसला
Google CTA

Congress first candidate list: बीजेपी (bjp) की पहली लिस्ट जारी होने के बाद प्रत्याशियों ने चुनाव कैंपेन शुरू कर दिया है. अब इंतजार कांग्रेस (congress) के दावेदारों का इंतजार भी जल्द खत्म होगा. इसे लेकर पार्टी का आलाकमान भी जवाब दे चुका है. राजस्थान (rajasthan news) दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि 18 अक्टूबर को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होगी.

Read more!

दरअसल, 18 अक्टूबर को सीईसी की दिल्ली में मीटिंग है. जिसे लेकर प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने ANI को बयान दिया था. वहीं, पार्टी के भीतर दावेदारों की भी कमी नहीं है. कुल 200 विधानसभा सीट के लिए 3 हजार से भी ज्यादा आवेदन आए हैं. जिसे लेकर कांग्रेस वॉर रूम में पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में मंथन भी हो चुका है.

PEC भेज चुकी है पैनल्स

कांग्रेस की प्रदेश इलेक्शन कमेटी (PEC) की इस बैठक में सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, ममता भूपेश, लाल चंद कटारिया, सुखराम बिश्नोई समेत कई नेता मौजूद थे. इन कैंडिडेट्स के आवेदन के बाद अब ये सभी पैनल्स कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी को भेजे गए हैं. इन पर दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा होगी. जिसके बाद पहली लिस्ट को अंतिम मुहर लगेगी.

खास बात यह है कि नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलांगाना विधानसभा चुनाव के लिए अपने कैंडिडेट्स की पहली सूची जारी कर दी. बीतें 15 अक्टूबर को जारी लिस्ट में मध्य प्रदेश के 144, छत्तीसगढ़ में 30 व तेलंगाना में 55 नाम की घोषणा की गई है.