Axis My India exit poll : नतीजों से पहले वैभव गहलोत की सीट पर बड़ा उलटफेर, एग्जिट पोल ने किया भौचक्का!

राजस्थान तक

03 Jun 2024 (अपडेटेड: Jun 4 2024 6:56 AM)

Axis My India exit poll : चुनावी नतीजों से पहले वैभव गहलोत की जालौर-सिरोही सीट पर एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंका दिया है.

NewsTak
Google CTA

Axis My India exit poll : राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से जालौर-सिरोही लोकसभा (Nagaur Loksabha Seat) सीट काफी अहम है. क्योंकि इस सीट पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनाव लड़ रहे हैं. उनके सामने बीजेपी के लुंबाराम चौधरी मैदान में हैं. मतदान संपन्न होने के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. इस बीच india today axis my india ने सीटवार एग्जिट पोल जारी किया है जिसके आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं. 
 

Read more!

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया (india today axis my india) के एग्जिट पोल में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत (Vaibhav gehlot) की सीट पर कांटे की टक्कर बताई गई है. हालांकि क्लोज फाइट में यहां बीजेपी के प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी लीड करते हुए नजर आ रहे हैं.

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: क्या राजस्थान में कांग्रेस का खाता खुलेगा? कुछ देर में आएंगे नतीजे

जालौर में पायलट कर सकते थे वैभव की जीत पक्की

जालौर लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर के साथ कांग्रेस पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत की जीत का दावा कर रही है. हालांकि इस जीत को लेकर पूरी तरह से कोई आश्वस्त नहीं दिख रहा है. कांटे के मुकाबले में रिजल्ट के चित या पट होने की बात भी कही जा रही है. कई पत्रकारों ने इस पर अपना अनुमान जताया है.

पत्रकार लूणा राम दर्जी का कहना है कि इस बार कांग्रेस जीत सकती है. हालांकि जीत का मार्जिन काफी कम रहेगा. दिलीप डूडी के मुताबिक पिछले 4 चुनावों ये यहां बीजेपी बढ़त बनाकर रखे हुई है. इस बार कांग्रेस टक्कर दे रही है. विक्रम गर्ग की मानें तो सचिन पायलट ने जालौर में सभा की होती तो वैभव गहलोत ज्यादा मार्जिन से जीतते. वहीं ललित पटेल के मुताबिक लुम्बाराम चौधरी की जगह बीजेपी किसी और को मौका देती तो अच्छे मार्जिन से जीत होती.