देशभर में मतदान संपन्न होने के बाद लोगों को 4 जून के नतीजों का बेसब्री से इंतजार है. लेकिन इससे पहले कई सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल (exit poll 2024 seat wise) जारी कर दिए हैं. सभी एग्जिट पोल में एक बार फिर से बीजेपी (bjp) पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है. हालांकि राजस्थान में बीजेपी को पहले से कम सीटें मिलने का अनुमान है. इस बीच india today axis my india ने राजस्थान की सभी 25 सीटों पर सीटवार एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं.
ADVERTISEMENT
india today axis my india के एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान की 25 में से 11 सीटों पर क्लोज फाइट है. इनमें से 5 सीटों पर बीजेपी, 4 सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर कांग्रेस समर्थित भारतीय आदिवासी पार्टी को लीड लेते हुए बताया जा रहा है. वहीं एक सीट पर निर्दलीय लीड कर रहा है. अगर इन सीटों पर कांग्रेस जीती तो बड़ा खेला हो जाएगा.
इन 11 सीटों पर है कड़ा मुकाबला
राजस्थान की 25 में से जिन 11 सीटों पर क्लोज फाइट है वे हैं चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, भरतपुर, करौली-धौलपुर, टोंक-सवाई माधोपुर, नागौर, बाड़मेर, जालौर और बांसवाड़ा. इनमें जयपुर ग्रामीण, भरतपुर, करौली-धौलपुर और टोंक-सवाई माधोपुर में कांटे की टक्कर होने के बावजूद कांग्रेस पार्टी लीड कर रही है. चूरू, झुंझुनूं, सीकर, नागौर और जालौर में बीजेपी आगे नजर आ रही है. वहीं बाड़मेर-जैसलमेर में निर्दलीय और बांसवाड़ा में भारतीय आदिवासी पार्टी लीड कर रही है.
वे सीटें जहां कांटे का मुकाबला है और कांग्रेस लीड करती हुई नजर आ रही है अगर वे 5 सीटें भी निकल गई तो कांग्रेस को करीब 12-13 सीटें मिल सकती है. अगर ऐसा हुआ तो यह बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका होगा.
यहां देखें सीटवार पूरी लिस्ट
लोकसभा कोड | लोकसभा सीट | मोस्ट पापुलर पार्टी |
1 | गंगानगर | कांग्रेस |
2 | बीकानेर | बीजेपी |
3 | चूरू | कांटे की टक्कर-बीजेपी/कांग्रेस |
4 | झुंझुनूं | कांटे की टक्कर-बीजेपी/कांग्रेस |
5 | सीकर | कांटे की टक्कर-बीजेपी/सीपीआई (एम) |
6 | जयपुर ग्रामीण | कांटे की टक्कर-कांग्रेस/बीजेपी |
7 | जयपुर | बीजेपी |
8 | अलवर | बीजेपी |
9 | भरतपुर | कांटे की टक्कर-कांग्रेस/बीजेपी |
10 | करौली धौलपुर | कांटे की टक्कर-कांग्रेस/बीजेपी |
11 | दौसा | कांग्रेस |
12 | टोंक सवाई माधोपुर | कांटे की टक्कर-कांग्रेस/बीजेपी |
13 | अजमेर | बीजेपी |
14 | नागौर | कांटे की टक्कर-बीजेपी/आरएलपी |
15 | पाली | बीजेपी |
16 | जोधपुर | बीजेपी |
17 | बाड़मेर | कांटे की टक्कर-निर्दलीय/कांग्रेस |
18 | जालौर | कांटे की टक्कर-बीजेपी/कांग्रेस |
19 | उदयपुर | बीजेपी |
20 | बांसवाड़ा | कांटे की टक्कर-BAP/बीजेपी |
21 | चित्तौड़गढ़ | बीजेपी |
22 | राजसमंद | बीजेपी |
23 | भीलवाड़ा | बीजेपी |
24 | कोटा | बीजेपी |
25 | झालावाड़ बारां | बीजेपी |
डोटासरा ने भी किया कांग्रेस के 11-12 सीटें जीतने का दावा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में 25 सीटों पर लोकसभा का चुनाव हुआ. चूरू, झुंझुनूं, बाड़मेर, दौसा, टोंक-सवाई माधोपुर, करौली-धौलपुर में कांग्रेस के अलावा सीकर में इंडिया गठबंधन, नागौर में इंडिया गठबंधन के अलावा बांसवाड़ा सीट जहां हमने समर्थन दिया है ये सभी जीत रहे हैं. 11-12 सीटों पर जीत 100 फीसदी पक्की है.
डोटासरा ने कांग्रेस की जीत को लेकर और क्या कहा?, यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
ADVERTISEMENT