पत्नी का एक फोन कॉल, फिर आधी रात में मुलाकात और सुबह पति की लाश...बालोतरा में उस रात महेंद्र के साथ क्या हुआ? जानें पूरी कहानी

दिनेश बोहरा

• 05:44 PM • 18 Aug 2026

Balotra News: राजस्थान के बालोतरा जिले के गिरब थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों के चलते पत्नी अनु ने अपने शिक्षक प्रेमी अमराराम के साथ मिलकर पति महेंद्र की हत्या कर दी. रात में विवाद के बाद पत्नी ने प्रेमी को घर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बालोतरा में 'पति-पत्नी और वो' की खौफनाक कहानी
बालोतरा में 'पति-पत्नी और वो' की खौफनाक कहानी
Google CTA

Balotra Teacher Lover Murder Case: राजस्थान के बालोतरा जिले से अवैध संबंधों और हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गिरब थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय पत्नी ने अपने थर्ड ग्रेड शिक्षक प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की निर्मम हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी पत्नी घर पर ही बनी रही और सुबह पति के कमरे में सोने का नाटक करती रही. हालांकि, परिजनों के शक और पुलिस की कड़ाई से पूछताछ के बाद इस खूनी साजिश का पर्दाफाश हो गया.

Read more!

खूबसूरती का घमंड और थर्ड ग्रेड टीचर से अफेयर

बालोतरा के बागुंडी की रहने वाली 23 वर्षीय अनु की शादी 4 साल पहले गलवा गोलियान निवासी महेंद्र मेघवाल के साथ हुई थी. महेंद्र कपड़े की फैक्टरी में काम करता था. शादी के बाद अनु की खूबसूरती की चर्चा पूरे इलाके में थी. इसी बीच अनु की पहचान अमराराम नाम के युवक से हुई, जो पेशे से थर्ड ग्रेड सरकारी शिक्षक था. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई जो जल्द ही अवैध संबंधों में बदल गई. महेंद्र की गैर-हाजिरी में अनु अपने प्रेमी से घंटों बातें करती और अक्सर उससे मिलने भी जाती थी.

अवैध संबंधों पर घर में रोज होता था विवाद

अनु के लगातार बाहर जाने और फोन पर व्यस्त रहने पर ससुराल वालों को शक हुआ. जल्द ही अनु और शिक्षक अमराराम के अवैध संबंधों की बात पति महेंद्र तक पहुंच गई. इसे लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होने लगे. सामाजिक स्तर पर भी पंचायती बुलाकर मामला सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन अनु अपने प्रेमी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी.

रात में प्रेमी को घर बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

घटना वाली रात भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर तीखी बहस हुई. झगड़े के बाद महेंद्र अपने कमरे में सोने चला गया. गुस्से में आकर अनु ने अपने शिक्षक प्रेमी अमराराम को फोन करके तुरंत घर बुला लिया. उस वक्त घर पर दोनों के अलावा कोई नहीं था. अनु और अमराराम ने मिलकर सोते हुए महेंद्र की हत्या कर दी. वारदात के बाद प्रेमी मौके से फरार हो गया, जबकि अनु घर पर ही रुकी रही.

चारपाई पर मिली लाश, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

सुबह जब काफी देर तक महेंद्र कमरे से बाहर नहीं आया, तो पड़ोसियों और परिजनों ने अनु से पूछा. अनु ने झूठ बोला कि महेंद्र कमरे में सो रहा है. शक होने पर जब परिजन कमरे में गए तो चारपाई पर महेंद्र की लाश पड़ी मिली. सूचना मिलते ही गिरब थाना पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने अनु से कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारी पत्नी अनु और उसके शिक्षक प्रेमी अमराराम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से दोनों को जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: भंवरी देवी बिश्वोई की बेटियों के सामने ही उसके साथ घटी घटना, घरवाले अंदर थे, बाहर सो रही थी भंवरी!