बांसवाड़ा: मंच पर बोले मंत्री महेंद्रजीत- वोट चाहे मुझे दो या अर्जुन को, गहलोत ही बनेंगे मुख्यमंत्री

Rajesh Soni

• 07:10 AM • 05 May 2023

Banswara: सीएम गहलोत बांसवाड़ा जिले के बरवाला राजिया गांव में महंगाई राहत शिविर का गुरुवार को अवलोकन करने पहुंचे. इस दौरान मंच पर पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं ने स्वागत व सम्मान किया. सभा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संबोधित कर रहे थे, उस दौरान सीएम के भाषण के दौरान ग्रामीण उठ कर चलते बने. यह नजारा देखकर […]

बारिश और आंधी में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख मुआवजा देगी गहलोत सरकार
बारिश और आंधी में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख मुआवजा देगी गहलोत सरकार
Google CTA

Banswara: सीएम गहलोत बांसवाड़ा जिले के बरवाला राजिया गांव में महंगाई राहत शिविर का गुरुवार को अवलोकन करने पहुंचे. इस दौरान मंच पर पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं ने स्वागत व सम्मान किया. सभा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संबोधित कर रहे थे, उस दौरान सीएम के भाषण के दौरान ग्रामीण उठ कर चलते बने. यह नजारा देखकर कांग्रेस के कार्यकर्त्ता पंडाल में दौड़े और सभी ग्रामीणों को बैठाने का आग्रह करते दिखे. लेकिन लोग नहीं बैठे. आखिर मुख्यमंत्री ने अपना भाषण बीच में छोड़ दिया और धन्यवाद कह कर कार में बैठकर हेलीपैड तक पहुंचे और हेलीकॉप्टर में बैठकर चित्तौड़ के लिए रवाना हो गए.

Read more!

वोट आप हमें देंगे तो सीएम अशोक गहलोत ही बनेंगे

कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया के लिए वोट मांगा. कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह मालवीय ने वागड़ भाषा में जनता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सीधी बात है यह वोट आप मंत्री अर्जुन सिंह बामणिया को देंगे तो भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बनेंगे और यह वोट आप महेंद्र सिंह मालवीया को दोगे तो भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बनेंगे और हम मंत्री बनेंगे.

मंत्री बोले- ऐसा काम मत करना, वरना एक भी नहीं बचेंगे

आगे मालवीय ने एक कहावत का ज्रिक करते हुए कहा कि आपको पेंशन दी, 25 लाख तक का मुफ्त इलाज और 10 लाख का दुर्घटना बीमा दिया. अगर अब भी आपने वोट नहीं दिए तो हम सभी मर जाएंगे, एक भी नहीं बचेंगे. उन्होंने कहा कि ऐसा काम नहीं करना कि ‘धान खाए धनी नो गीत गाए विरा नो’ वरना एक भी नहीं बचेंगे.

हमारा वश चले तो अभी वोट डलवा दें

सीएम को संबोधित करते हुए मंत्री मालवीय ने कहा कि मुख्यमंत्री साहब इच्छा तो हमारी यह है कि हमारा बस चले तो आज ही वोट पडवा दें, लेकिन यह हम कर नहीं सकते हैं ना इसीलिए काका, भाइयों, बहनों, आप सभी कड़क रहना.

खाली कुर्सियों के सवाल पर भड़के मंत्री

जब इस मामले को लेकर जनजाति राज्य मंत्री से मीडिया ने सवाल पूछा तो वह भड़क गए और कहने लगे अपना दिमाग सही रखिए पर संतुलन बनाए रखें. पब्लिक हेलीकॉप्टर देखने के लिए खड़ी हुई थी. जब फिर सवाल पूछा कि मुख्यमंत्री महोदय तो बोल रहे थे उस दौरान पब्लिक रवाना हो गई थी तो वह बिना बोले बिना जवाब दिए राज्य मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया रवाना हो गए. गौरतलब है कि राज्य मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया की विधानसभा क्षेत्र में ही यह जनसभा हो रही थी.