बारां: सरकारी स्कूल में महिला टीचर और लैब असिस्टेंट कर रहे थे गलत हरकत, किसी ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, अब हुई कार्रवाई

Baran Government School Viral Video: राजस्थान के बारां जिले के किशनगंज स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महिला व्याख्याता और प्रयोगशाला सहायक का अमर्यादित आचरण का वीडियो वायरल हुआ है. मामला संज्ञान में आते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए (APO) जांच के आदेश दिए हैं.

महिला शिक्षिका और लैब असिस्टेंट पर गिरी गाज
महिला शिक्षिका और लैब असिस्टेंट पर गिरी गाज
Google CTA

Baran News: राजस्थान के बारां जिले के किशनगंज स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. स्कूल परिसर में ड्यूटी के दौरान एक महिला टीचर और लैब असिस्टेंट का अमर्यादित और आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला सामने आने के बाद से लगातार इनपर कार्रवाई की मांग की जा रही थी. इस बीच अब शिक्षा विभाग मामले में एक्शन लिया है. विभाग ने इन दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से स्कूल से हटाकर एपीओ (APO) कर दिया है.

Read more!

क्लास में पढ़ रहे थे बच्चे, बाहर बन रहा था वीडियो

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब यह घटना हुई उस समय स्कूल चल रहा था और बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे. इसी दौरान स्कूल परिसर में महिला टीचर लैब असिस्टेंट के साथ आपत्तिजनक हरकत और बातचीत करती दिखीं.

महिला कर्मचारी इस बात से पूरी तरह बेखबर थीं कि उनकी इस गतिविधि पर किसी की नजर है. कुछ ही दूरी पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

शिक्षा विभाग की तुरंत सख्त कार्रवाई

शिक्षा विभाग के  वरिष्ठ अधिकारियों के पास जैसे ही ये मामला पहुंचा तो महकमे में हड़कंप मच गया. जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सीताराम गोयल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों कार्मिकों को तुरंत प्रभाव से स्कूल से हटा दिया. उन्होंने कार्रवाई करते हुए एक कार्मिक का मुख्यालय 'जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय बारां' तथा दूसरे का मुख्यालय 'जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कार्यालय बारां' तय किया गया है. इसके साथ ही दोनों कर्मचारियों को संबंधित कार्यालयों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं.

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी करेंगे मामले की जांच

शिक्षा के मंदिर में इस तरह के अमर्यादित आचरण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों, अभिभावकों और सोशल मीडिया यूज़र्स में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. विभाग ने पूरे मामले की तथ्यात्मक और विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. उच्च ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (अंता) को इस जांच का जिम्मा सौंपा गया है. शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार दोनों कार्मिकों के खिलाफ आगे की कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी.


यह भी पढ़ें: अलवर: छात्राओं के साथ बांध में नहाता दिखा प्रिंसिपल, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप