राजस्थान के बारां में नोएडा जैसा दर्दनाक हादसा! पार्वती नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चली गई लोकेश मेहता की जान 

Baran car accident: राजस्थान के बारां जिले में पार्वती नदी में तेज रफ्तार कार गिरने से लोकेश कुमार मेहता की दर्दनाक मौत हो गई. देर रात हुए इस हादसे ने नोएडा के चर्चित युवराज मेहता कार हादसे की यादें ताजा कर दीं. जानिए बारां कार एक्सीडेंट, रेस्क्यू ऑपरेशन, पुलिस जांच और हादसे से जुड़े हर बड़े अपडेट की पूरी डिटेल.

Baran car accident
Baran car accident

Amit Bharti

follow google news

राजस्थान के बारां जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पार्वती नदी में जा गिरी, जिसमें एक युवक की जान चली गई. इस हादसे ने तीन महीने पहले उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुए युवराज मेहता हादसे की यादें ताजा कर दी हैं, जहां ठीक इसी तरह एक कार पानी में डूबने से युवक की मौत हुई थी. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.

Read more!

देर रात पार्वती नदी में समाई कार

यह भीषण हादसा बारां जिले के कोयला क्षेत्र के पास सुंडा कोठरी इलाके में हुआ. रात करीब 12:00 बजे एक कार पूरी रफ्तार में थी, तभी चालक ने स्टीयरिंग पर से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे पार्वती नदी की गहराई में समा गई. रात का सन्नाटा और सुनसान सड़क होने के कारण तुरंत किसी को हादसे का पता नहीं चला.

रेस्क्यू ऑपरेशन और लोकेश मेहता की पहचान

हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. गोताखोरों की टीम को तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया गया. रात भर चले ऑपरेशन के बाद सुबह तक कार और युवक का पता चला. मृतक की पहचान कोयला निवासी लोकेश कुमार मेहता के रूप में हुई है. हालांकि प्रशासन ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

नोएडा हादसे से अजीब इत्तेफाक

इस हादसे ने लोगों को 15 जनवरी 2026 की रात नोएडा में हुए हादसे की याद दिला दी. वहां भी 27 साल के युवराज मेहता की कार इसी तरह पानी में डूब गई थी और उनकी मौत हो गई थी. इत्तेफाक देखिए कि राजस्थान के बारां में जान गंवाने वाले युवक का सरनेम भी 'मेहता' है और हादसे की प्रकृति भी बिल्कुल वैसी ही रही.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने लोकेश मेहता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना माना जा रहा है. पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या सड़क की खराब स्थिति या कोई अन्य तकनीकी खराबी हादसे की वजह बनी.
 

यहां देखें वीडियो

जोधपुर में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को युवक ने सरेराह पीटा, बरसाए लात-घूंसे, पुलिस ने पकड़ा तो बताई ये अजीबोगरीब वजह

    follow google news