बाड़मेर में इंसानियत शर्मसार! बुजुर्ग को जूतों से पीटा, रहम की भीख मांगता रहा पीड़ित; रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

Barmer Viral Video: राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक बुजुर्ग के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक युवक उन्हें जूतों से पीटता दिखाई दे रहा है. गडरारोड थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव की इस घटना में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.देखिए वायरल वीडियो और जानें पूरा मामला.

Barmer viral video
Barmer viral video

मोहित गुर्जर

follow google news

राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक ऐसा विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस 36 सेकंड के वीडियो में एक युवक, एक निहत्थे बुजुर्ग को जूतों से बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा है. बुजुर्ग व्यक्ति जमीन पर बैठकर लगातार गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन आरोपी युवक पर इसका कोई असर नहीं हुआ. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.

Read more!

जूतों से मारा, लात मारकर फिर गिराया

यह घटना बाड़मेर के गडरारोड थाना क्षेत्र के हमीरपुर की है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी युवक बुजुर्ग को गालियां दे रहा है और उन पर जूतों से वार कर रहा है. जब पीड़ित बुजुर्ग किसी तरह खड़ा होकर वहां से जाने की कोशिश करते हैं, तो आरोपी उन्हें पीछे से जोरदार लात मारकर फिर जमीन पर गिरा देता है.

तमाशबीन बने रहे लोग, बनाया वीडियो

हैरानी की बात यह है कि जब यह हैवानियत हो रही थी, तब वहां दो अन्य लोग भी मौजूद थे. उनमें से एक युवक घटना को रोकने के बजाय मोबाइल से वीडियो बना रहा था, जबकि दूसरा चुपचाप तमाशा देख रहा था. घटना 31 जनवरी की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब वायरल हुआ है.

बकरियों को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बकरियों को लेकर दोनों पक्षों के बीच कोई विवाद हुआ था, जिसके बाद 30 वर्षीय आरोपी भंवरपुरी ने 50 वर्षीय बुजुर्ग शेरू खान के साथ यह अमानवीय कृत्य किया. पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रशासन की कार्रवाई और समाज पर सवाल

हालांकि आरोपी सलाखों के पीछे है, लेकिन यह वीडियो समाज की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करता है. एक बुजुर्ग के साथ ऐसी क्रूरता और आसपास खड़े लोगों की चुप्पी ने सबको झकझोर कर रख दिया है.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: पत्नी अंजू ने पति आशीष की अच्छी आदत को बनाया उसके मौत की वजह, 3 महीने पहले शादी फिर मर्डर केस में पुलिस के चौंकाने वाले खुलासे

    follow google news