बाड़मेर से बुरी खबर सामने आई है. जोधपुर नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. एक निजी बस से ट्रेलर की जारदार टक्कर हो गई है. इस सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं. सूचना पर पुलिस पहुंच चुकी है. घायलों को बस से बाहर निकाला जा रहा है. घायलों को एंबुलेंस और दूसरी गाड़ियों के जरिए बालोतरा के नाहटा अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. बालोतरा थाना अधिकारी हिंगलाज दान ने 6 मौत की पुष्टि की है.
ADVERTISEMENT
कल्याणपुर बस एक्सीडेंट मामले में 7 यात्रियों के घायल होने की खबर है. 2 यात्रियों की हालत गंभीर है. MDM हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित, SDM पंकज जैन हॉस्पीटल पहुंचे हैं. घायलों का इलाज हो रहा है.
ये खबर अपडेट की जारी है...
ADVERTISEMENT

