जयपुर में मोदी की जनसभा की तैयारियां, पीसीसी चीफ डोटासरा ने प्रधानमंत्री को दी ये खास हिदायत

राजस्थान तक

• 11:59 AM • 18 Sep 2023

PCC Chief Dotasara comment on PM modi: साल के अंत में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर काफी कम समय बचा है. बीजेपी (bjp) जहां परिवर्तन यात्रा के जरिए सत्ता विरोधी लहर को भुनाने की कोशिश में है. वहीं, कांग्रेस (congress) चुनावी रणनीति पर जमकर मंथन कर रही है. हाल ही में पार्टी की सीडब्ल्यूसी […]

NewsTak
Google CTA

PCC Chief Dotasara comment on PM modi: साल के अंत में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर काफी कम समय बचा है. बीजेपी (bjp) जहां परिवर्तन यात्रा के जरिए सत्ता विरोधी लहर को भुनाने की कोशिश में है. वहीं, कांग्रेस (congress) चुनावी रणनीति पर जमकर मंथन कर रही है. हाल ही में पार्टी की सीडब्ल्यूसी बैठक में भी 5 राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों पर जोर दिया गया. जिसे लेकर अब पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी बयान दिया है.

Read more!

मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि देश में व्याप्त रिकॉर्ड महंगाई, नफ़रत की राजनीति एवं आगामी चुनावों को लेकर विस्तारित CWC की बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा हुई. बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी फूट हर जगह उजागर हो रही है. डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में मोदी की सभाएं बुरी तरह फ्लॉप रही हैं. नसीहत भरे अंदाज में पीसीसी चीफ ने कहा कि मोदी ने ईआरसीपी को लेकर वादा किया था. लेकिन कोई घोषणा नहीं की.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी 365 दिन चुनावी मूड में रहते हैं. उनके वादों का कोई मतलब नहीं है. जनता हकीकत समझ चुकी है कि यह जुमलेबाजी वाली सरकार है. वहीं, राजस्थान की सरकार काम करने वाली सरकार है.

मोदी के बयान से पहले डोटासरा का बयान

गौरतलब है कि बीजेपी की परिवर्तन यात्रा प्रदेश के कई हिस्सों से गुजरती हुई अब पूरी होने वाली है. बीजेपी की यह यात्रा जयपुर, अलवर, कोटा और जोधपुर में समाप्त होगी. 2 से 5 सितंबर के बीच चार चरणों में शुरू हुई यात्रा का समापन 19 से 22 सितंबर के बीच होगा. चारों यात्राओं का एक मुख्य कार्यक्रम 25 सितंबर को जयपुर में होगा. जिसे संबोधित करने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर आएंगे. इस सभा को लेकर पार्टी ने लाखों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य लिया है. ऐसे में कांग्रेस के मुखिया की तरफ बड़ा बयान आया है. उन्होंने मोदी की सभा से पहले ईआरसीपी के बहाने बीजेपी को घेरने की कोशिश की है.