Rajasthan Cabinet meeting: पूर्व सीएम गहलोत का खुलेगा कच्चा चिठ्ठा, भजनलाल सरकार का फैसला

राजस्थान तक

• 10:51 AM • 18 Jan 2024

Rajasthan Cabinet meeting: भजनलाल सरकार के गठन के 34 दिन बाद पहली बार कैबिनेट की मीटिंग बुलाई गई थी. जिसमें RAS भर्ती परीक्षा, अन्नपूर्णा रसोई से लेकर कई अहम फैसले लिए गए. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal sharma) की कैबिनेट की पहली बैठक मुख्यमंत्री कार्यालय में करीब एक घंटे बैठक तक चली. मीटिंग से पहले पूजा-पाठ और […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan Cabinet meeting: भजनलाल सरकार के गठन के 34 दिन बाद पहली बार कैबिनेट की मीटिंग बुलाई गई थी. जिसमें RAS भर्ती परीक्षा, अन्नपूर्णा रसोई से लेकर कई अहम फैसले लिए गए. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal sharma) की कैबिनेट की पहली बैठक मुख्यमंत्री कार्यालय में करीब एक घंटे बैठक तक चली. मीटिंग से पहले पूजा-पाठ और स्वस्ति वाचन हुआ.

Read more!

कैबिनेट बैठक में RAS मैन्स एग्जाम की तारीख बढ़ाने को लेकर मुहर लगी है. अब जल्द ही RPSC नई तारीख तय करेगा. कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि एक परिवार को सब्सिडी पर हर महीने एक सिलेंडर दिया जाएगा. साथ ही अन्नपूर्णा रसोई में 450 ग्राम भोजन की जगह अब बढ़ाकर 600 ग्राम किया गया है.

अवैध खनन को लेकर सख्त है सरकार

अन्नपूर्णा रसोई में चपाती, दाल, सब्जी और मिलेट्स को भी शामिल किया गया है. पहले थाली 25 रुपए की होती थी, उसे बढ़ाकर 30 रुपए की गई है. लेकिन इसमें 22 रुपए सरकार देगी. वहीं, अवैध खनन को रोकने के लिए सरकार सख्ती करने जा रही है. इसके लिए एक टीम बनाई गई है, जिसकी निगरानी कलेक्टर करेंगे. साथ ही ईआरसीपी को लेकर भी काम शुरू करने की जानकारी दी गई.

अपराधियों की संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर

इसके साथ ही राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला लिया गया है. अपराधियों की संपत्ति को जब्त कर बुलडोजर चलाया जाएगा. राजस्थान में मीसा पेंशन बहाल की जाएगी. इमरजेंसी में जेल गए लोगों के पेंशन सरकार नहीं रोके, इसलिए विधानसभा में बिल भी लाया जाएगा. भजनलाल सरकार ने कैबिनेट में अहम फैसला लिया है. पिछली गहलोत सरकार ने आखिरी के 6 महीने में जितने भी फैसले लिए गए, भजनलाल सरकार उनकी जांच करवाएगी. इसे लेकर तीन महीने में रिपोर्ट तैयार की जाएगी और सीएम फैसला लेंगे. साथ ही बीजेपी के चुनावी संकल्प पत्र को नितिगत दास्तावेज का दर्जा दिया गया.