1 किमी के दायरे में कातिल, फिर भी 30 दिन से शांत क्यों पुलिस? भंवरी देवी केस में पति गंगा विशन का भावुक बयान

न्यूज तक डेस्क

• 04:03 PM • 27 Aug 2026

भंवरी देवी के पति गंगा विश्रण ने पुलिस पर 30 दिन बाद भी कार्रवाई न करने और कातिलों को बचाने का आरोप लगाया है. उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर 3 दिनों के भीतर न्याय नहीं मिला, तो वे चौथे दिन पुलिस थाने के सामने कोई खतरनाक कदम उठा लेंगे.

 भंवरी देवी
भंवरी देवी
Google CTA

भंवरी देवी हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनके पति गंगा विश्रण ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ तीखी नाराजगी जाहिर की है. एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी मामले का खुलासा न होने से आहत गंगा विश्रण ने पुलिस को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस तीन दिनों के भीतर मामले का निपटारा नहीं करती है तो वह चौथे दिन पुलिस थाने के सामने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेंगे. 

Read more!

पुलिस पर लगाया ढिलाई और दबाव बनाने का आरोप

गंगा विश्रण ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शुरुआत में ही उन्होंने चार संदिग्ध लोगों के नाम पुलिस को सौंपे थे. लेकिन पुलिस ने उन नामों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें उन नामों को दर्ज न कराने या हटाने की सलाह दी. इसके साथ ही, गंगा विश्रण ने बताया कि पुलिस प्रशासन उन्हें धरना स्थल पर बैठने से रोक रहा है और घर वापस लौटने के लिए दबाव बना रहा है.

1 किलोमीटर के दायरे में मुलजिम, फिर भी कार्रवाई नहीं

पीड़ित पति ने सवाल उठाया कि जब अधिकारियों (डीआईजी) ने खुद कहा था कि घटना के आरोपी 1 किलोमीटर के दायरे के भीतर ही मौजूद हैं, तो फिर 30 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पकड़ से बाहर क्यों हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि मामले पर पर्दा डालने और शक्तिशाली संदिग्धों को बचाने की कोशिश की जा रही है. 

पूरा परिवार खत्म हो गया, कोई ठोस सबूत नहीं

गंगा विश्रण का कहना है कि एक महीना पूरा हो चुका है, लेकिन पुलिस ने अभी तक एक भी ठोस सबूत या इनपुट परिजनों के सामने नहीं रखा है. उन्होंने कहा कि अगर 3 दिनों के अंदर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे चौथे दिन अपनी जान दे देंगे.

ये भी पढ़ें: 1 लाख के इंजेक्शन में दवा की जगह निकला पानी! कैंसर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ का बड़ा खुलासा, 17 गिरफ्तार