भरतपुर: गंधक-पोटाश पीसकर बना रहा था पटाखा तभी हो गया ब्लास्ट, दादी-पोते की हालत नाजुक

Suresh Foujdar

• 03:38 AM • 13 Nov 2023

Accident happened while making firecrackers in Bharatpur: राजस्थान (rajasthan news) के भरतपुर (Bharatpur news) में दिवाली के मौके पर सारी खुशियां तब गम में बदल गईं जब गंधक-पोटाश पीसकर बम बनाते समय वो ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही […]

NewsTak
Google CTA

Accident happened while making firecrackers in Bharatpur: राजस्थान (rajasthan news) के भरतपुर (Bharatpur news) में दिवाली के मौके पर सारी खुशियां तब गम में बदल गईं जब गंधक-पोटाश पीसकर बम बनाते समय वो ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है. दोनों को पहले जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत होने की वजह से जयपुर रेफर कर दिया गया है.

Read more!

मामला कुम्हेर थाना इलाके के गांव सह का है. यहां दिवाली के लिए पटाखे बनाने के लिए 15 वर्षीय अजय गंधक और पोटाश को मिलाकर पीस रहा था. तभी उसमें अचानक विस्फोट हो गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके अलावा विस्फोट में पास में बैठी अजय की दादी 65 वर्षीय गुलकंदी देवी भी घायल हो गईं.

दादी और पोता को घायल हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से उनको जयपुर रेफर किया गया है. जानकारी के मुताबिक दोनों के गंभीर चोट लगी है. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. एक ग्रामीण ने बताया कि अजय पटाखे बनाने के लिए गंधक पोटाश को पीस रहा था तभी उसमें विस्फोट हो गया.

यह भी पढ़ें: 

भरतपुर: बेटे की तालिबानी अंदाज में हत्या, पिता बोला- पुलिस सुन लेती तो ये नहीं होता