Bharatpur: बजरंगबली ने जलाई थी रावण की लंका, अच्छा होगा सीएम गहलोत उन्हें ना ललकारे- नेता प्रतिपक्ष

Suresh Foujdar

26 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 26 2023 1:49 AM)

Bharatpur: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 29 जून को राजस्थान के भरतपुर का दौरा करेंगे. इस दौरान वह नदबई विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित कर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे. जेपी नड्डा की सभा की तैयारियों को लेकर रविवार को नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष […]

Bharatpur: बजरंगबली ने जलाई थी रावण की लंका, अच्छा होगा सीएम गहलोत उन्हें ना ललकारे- नेता प्रतिपक्ष
Bharatpur: बजरंगबली ने जलाई थी रावण की लंका, अच्छा होगा सीएम गहलोत उन्हें ना ललकारे- नेता प्रतिपक्ष
Google CTA

Bharatpur: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 29 जून को राजस्थान के भरतपुर का दौरा करेंगे. इस दौरान वह नदबई विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित कर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे. जेपी नड्डा की सभा की तैयारियों को लेकर रविवार को नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी भरतपुर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रणनीति तैयार की.

Read more!

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने विपक्षी दलों की एकता पर बयान देते हुए कहा कि कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा विपक्षी दलों ने कुनबा जोड़ा. यह जोड़ ना तो पहले चला था ना आगे चलेगा. यह टुकड़ा-टुकड़ा गैंग यदि एक भी हो जाए तो भी भारतीय जनता पार्टी की होड़ नहीं कर पाएगी. जिनको मतदाताओं ने नकार दिया. अब वह सोच रहे हैं कि एक होकर कुछ मुकाबला कर ले. भाजपा की मजबूती है कि जिन दलों की आपस में नीतियां नहीं मिलती वह अभी एक मंच पर आने के लिए मजबूर है.

बजरंगबली के बयान पर पलटवार

वहीं बराक ओबामा के बयान पर बोलते हुए राठौर ने कहा कि माइनॉरिटी आज भी मोदी सरकार में बेहद खुश हैं. तीन तलाक जैसी कुरूति नरेंद्र मोदी के शासन में समाप्त हुई है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बयान ‘कर्नाटक में बजरंगबली भाजपा के काम नहीं आए’ पर बोलते हुए राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शायद भूल गए हैं कि बजरंगबली ने रावण की लंका को आग लगाई थी. इसलिए अच्छा यह है कि अशोक गहलोत बजरंगबली को नहीं ललकारे.