Bharatpur: अग्निवीरों भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट, एडमिट कार्ड हुए जारी, जरूर ध्यान रखें ये बातें

राजस्थान तक

• 09:41 AM • 31 Jul 2024

Bharatpur: भरतपुर में 19 से 26 अगस्त तक आर्मी के लिए अग्निवीरों की भर्ती की जा रही है. इस भर्ती में आसपास के कई जिलों के करीब 6 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स भाग ले सकते हैं.

Agniveers recruitment
Agniveers recruitment
Google CTA

Bharatpur: भरतपुर में 19 से 26 अगस्त तक आर्मी के लिए अग्निवीरों की भर्ती की जा रही है. इस भर्ती में आसपास के कई जिलों के करीब 6 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स भाग ले सकते हैं. अलवर सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल आलोक रंजन के मुताबिक 19 से 26 अगस्त के तक भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में आर्मी के लिए अग्निवीर भर्ती हो रही है. इसमें जनरल ड्यूटी से लेकर कई ट्रेड के कैंडिडेट्स हिस्सा लेंगे.

Read more!

कर्नल रंजन ने बताया कि इस दौरान अलवर, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, भरतपुर, डीग, धौलपुर जिले के कैंडिडेट्स हिस्सा लेंगे. हर तहसील के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किया गया है. कर्नल ने बताया कि अभ्यर्थियों को रात 12 बजे स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा. बार कोड के जरिए जांच के बाद सुबह 3 बजे दौड़ एवं अन्य फिजिकल दक्षताएं जांच की जाएगी.

ध्यान रखें ये बातें

इस भर्ती में भाग लेने वाले कैंडिडेट्स के लिए लिखित परीक्षा के सफल कैंडिडेट्स के संबंध में एडमिट कार्ड 19 जुलाई को जारी कर दिए गए हैं. अभ्यर्थी रैली में प्रवेश पाने के लिए एडमिट कार्ड जरूर लेकर आएं. इसके लिए एडमिट कार्ड www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर मौजूद है. जहां से डाउनलोड किया जा सकता है. साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट भी लेकर जाने होंगे.

प्रशासन तैयारियों में जुटा

भरतपुर जिला कलेक्टर अमित यादव ने बताया कि भर्ती में आने वाले कैंडिडेट्स के लिए आवागमन, रहने-भोजन की व्यवस्था समय पर पूरी की जाएगी. वहीं एंबुलेंस मय डॉक्टर्स, ई-मित्र, शामियाना, लाइटिंग समेत तमाम तरह की पूरी सुविधा की जाएगी. वहीं एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा कि रैली भर्ती के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी.