Bharatpur: सालियों की शादी से भड़का जीजा? बीवी को भून डाला.. ससुराल में घुसकर बनाया शमशान!

भरतपुर में बहनों की शादी में शामिल होने मायके आई पत्नी से नाराज होकर पति ने उसे गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी. इस खौफनाक वारदात ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया और अब घायल पत्नी जयपुर में जिंदगी की जंग लड़ रही है.

भरतपुर
भरतपुर

न्यूज तक डेस्क

follow google news

राजस्थान के भरतपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शादी वाले घर में शहनाइयों की जगह गोलियों की गूंज सुनाई देने लगी. अपनी दो सालियों की शादी में शामिल होने आई पत्नी से नाराज होकर पति ससुराल पहुंचा और खूनी खेल खेल दिया. आरोपी पति ने पहले पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

घटना भरतपुर जिले के रूपवास थाना क्षेत्र के सिंघावली गांव की है. 25 वर्षीय राधिका अपने चचेरी बहनों की शादी में शामिल होने के लिए अपने मायके आई हुई थी. घर में शादी की रस्मों और बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं. इसी दौरान राधिका का पति, 30 वर्षीय राघवेंद्र ठाकुर, वहां पहुंच गया. बताया जा रहा है कि राघवेंद्र इस बात से बेहद नाराज था कि राधिका उसकी अनुमति के बिना मायके क्यों आई.

कमरे में बंद कर किया हमला

ससुराल पहुंचते ही राघवेंद्र सीधा अपनी पत्नी के पास गया और उसे एक कमरे में ले जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. घर वालों को लगा कि शायद पति-पत्नी के बीच की कोई नाराजगी है जिसे वे आपस में सुलझा रहे होंगे. लेकिन कुछ ही पलों बाद कमरे से गोलियों की आवाज आने लगी. जब तक दरवाजा तोड़ा गया, तब तक राघवेंद्र और राधिका दोनों खून से लथपथ पड़े थे.

आरोपी पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

आरोपी राघवेंद्र ने राधिका को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं राधिका गंभीर रूप से घायल है. उसे तुरंत भरतपुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने के कारण उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है.

मासूम बच्चा हुआ अनाथ

इस खौफनाक वारदात ने न केवल शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया, बल्कि राघवेंद्र और राधिका के ढाई साल के मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया भी छीन लिया. पुलिस ने मौके से एक अवैध हथियार और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.


 

    follow google news