Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर में वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर सेंट्रल जेल सेवर के सभी जेल प्रहरी मेस का बहिष्कार कर अनिश्चितकाल भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं. आज भूख हड़ताल कर रहे तीन जेल प्रहरियों की हालत खराब हो गई जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में भर्ती तीन जेल प्रहरियों में दो महिला जेल प्रहरी और एक पुरुष जेल प्रहरी शामिल है.
ADVERTISEMENT
गौरतलब है कि वेतन विसंगतियों की मांग को लेकर राजस्थान के सभी जेल प्रहरी मेस का बहिष्कार कर भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं. जेल प्रहरियों का आरोप है कि वेतन विसंगति दूर करने के लिए 2017 में राजस्थान सरकार के साथ समझौता हुआ था. जो अभी तक पूरा नहीं हो सका. जल प्रहरियों ने चेतावनी दे रखी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी. तब तक मेस का अनिश्चितकालीन बहिष्कार जारी रहेगा.
जेल प्रहरी कविता और योगेश की हालत देर रात खराब हो गई थी जिनको अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था लेकिन आज अभी ममता नामक जेल प्रहरी की भी हालत खराब हो गई. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दरअसल वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर जेल प्रहरी पिछले 3 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं जिसके चलते भरतपुर की सेंट्रल जेल में आज तीन जेल प्रहरियों की हालत खराब हो गई जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
Exclusive: प्रताप सिंह खाचरियावास को राजनीति में किससे है सबसे ज्यादा खतरा? सुनिए मंत्री का जवाब
ADVERTISEMENT


