भरतपुर: लड़की का ड्रेस पहनकर छुपा था कुलदीप जघीना मर्डर केस का आरोपी

Suresh Foujdar

26 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 26 2023 7:33 AM)

Kuldeep Jaghina murder accused caught in girl’s dress: राजस्थान (rajasthan news) के भरतपुर (Bharatpur news) में कुलदीप जघीना हत्याकांड (kuldeep jaghina murder) का वांटेड 25 हजार का इनामी बदमाश सलवार-सूट में पकड़ा गया है. वो लड़की का भेष बनाकर फरारी काट रहा था. 20 वर्षीय आरोपी पर आरोप है कि रोडवेज बस में पुलिसकर्मियों के […]

भरतपुर: लड़की का ड्रेस पहनकर छुपा था कुलदीप जघीना मर्डर का आरोपी
भरतपुर: लड़की का ड्रेस पहनकर छुपा था कुलदीप जघीना मर्डर का आरोपी
Google CTA

Kuldeep Jaghina murder accused caught in girl’s dress: राजस्थान (rajasthan news) के भरतपुर (Bharatpur news) में कुलदीप जघीना हत्याकांड (kuldeep jaghina murder) का वांटेड 25 हजार का इनामी बदमाश सलवार-सूट में पकड़ा गया है. वो लड़की का भेष बनाकर फरारी काट रहा था. 20 वर्षीय आरोपी पर आरोप है कि रोडवेज बस में पुलिसकर्मियों के साथ पेशी पर आ रहा कुलदीप जघीना पर तबाड़तोड़ फायरिंग करने वाले आरोपियों को हथियार मुहैया कराया था.

Read more!

पुलिस ने इस हत्याकांड के 11 आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार कर लिया था. इनमें 4 की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50,000 रुपए का इनाम घोषित किया था. इधर 25,000 का इनामी आरोपी राहुल पुलिस के हत्थे चढ़ गया. राहुल पर आरोप है कि उसने हत्याकांड के बदमाशों को उत्तर प्रदेश से हथियार लाकर सप्लाई किया था. राहुल ऊंचा नगला थाना इलाके का रहने वाला है. पुलिस को सूचना मिली कि राहुल भेष बदलकर छुपा हुआ है. भरतपुर पुलिस पहुंची और आरोपी को सलवार-सूट में गिरफ्तार कर लिया.

11 आरोपी पहले से हैं गिरफ्तार
भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि 12 जुलाई को कुलदीप सिंह की हत्या के मामले में 11 बदमाशों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है. एक अन्य बदमाश को जिसपर पुलिस ने 25000 रुपए का इनाम घोषित किया था उसे धौलपुर से गिरफ्तार किया है. ये लड़की का भेष बनाकर रह रहा था. यह धौलपुर से उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

ये है मामला
दरअसल जयपुर जेल से भरतपुर कोर्ट में पेशी के लिए राजस्थान रोडवेज की बस में कुलदीप जघीना को छह पुलिसकर्मी ला रहे थे. उसी दौरान अमोली टोल प्लाजा पर हथियारों से लैस बदमाशों ने बस के अंदर घुस कर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए कुलदीप सिंह को मौत के घाट उतार दिया था और फरार हो गए थे. कुलदीप अपने गांव के ही एक शख्स की हत्या के आरोप में जेल में था.