भरतपुर: पुलिस अधिकारी का थाने में महिला संग ये सब करते फोटो Viral, हुई कार्रवाई

Suresh Foujdar

• 02:35 PM • 25 Sep 2023

Police officer’s viral photos in bharatpur: राजस्थान के भरतपुर (bharatpur news) में एक इंस्पेक्टर की तस्वीर वायरल हो गई है. तस्वीर में वो एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में है. आरोप है कि इंस्पेक्टर की ये तस्वीर थाने के सरकारी क्वार्टर में क्लिक की गई है. फोटो वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर को सस्पेंड […]

NewsTak
Google CTA

Police officer’s viral photos in bharatpur: राजस्थान के भरतपुर (bharatpur news) में एक इंस्पेक्टर की तस्वीर वायरल हो गई है. तस्वीर में वो एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में है. आरोप है कि इंस्पेक्टर की ये तस्वीर थाने के सरकारी क्वार्टर में क्लिक की गई है. फोटो वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है. फिलहाल मामले की जांच डीग जिला पुलिस (police) अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय कर रहे हैं.

Read more!

दरअसल डीग जिले के कैथवाड़ा थाना प्रभारी कमरुद्दीन खान का एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में फोटो वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी कमरुद्दीन खान ने किसी दलाल के जरिए एक महिला को थाने के सरकारी क्वार्टर में बुलाया और उसके साथ ये सब कर रहा था. थाना प्रभारी ने खुद ही अपने मोबाइल से यह फोटो खींचा था जो किसी के जरिए वायरल हो गया.

कैबिनेट मंत्री ने कहा- छवि खराब हो रही

जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए जो फोटो वायरल हो रहा है. जहां तक है वह थाना प्रभारी कमरुद्दीन खान की फोटो है. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसी हरकतों से पुलिस की छवि खराब होती है. इसलिए थाना प्रभारी का महिला के साथ वायरल हुआ फोटो राजस्थान के पुलिस महानिदेशक को भेज दिया गया है.