चुनाव से पहले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की हुंकार, दलित वोटों को साधने के लिए करेंगे बड़ी रैली!

विशाल शर्मा

• 01:36 PM • 17 Aug 2023

Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad Ravan: राजस्थान (rajasthan news) में कुल जनसंख्या की करीब 17-18 फीसदी आबादी दलित समाज की है. इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव (assembly elections) में यह वर्ग निर्णायक भूमिका में होगा. इसलिए कांग्रेस (congress) हो या बीजेपी (bjp) सभी की नजर दलित वोटबैंक पर है. यहां तक कि बसपा (BSP) भी दलित […]

दलितों पर अत्याचार के विरोध में चंद्रशेखर आजाद का महासम्मेलन, दलित वोट बैंक पर होगी नजर !
दलितों पर अत्याचार के विरोध में चंद्रशेखर आजाद का महासम्मेलन, दलित वोट बैंक पर होगी नजर !
Google CTA

Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad Ravan: राजस्थान (rajasthan news) में कुल जनसंख्या की करीब 17-18 फीसदी आबादी दलित समाज की है. इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव (assembly elections) में यह वर्ग निर्णायक भूमिका में होगा. इसलिए कांग्रेस (congress) हो या बीजेपी (bjp) सभी की नजर दलित वोटबैंक पर है. यहां तक कि बसपा (BSP) भी दलित वोट के जरिए राजस्थान में अपनी जमीन तलाशने में कामयाब रही है. ऐसे में भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण (Chandrashekhar Azad Ravan) भी दलित वोटों को साधने के लिए 20 अगस्त को जयपुर में सामाजिक न्याय महासम्मेलन करने जा रहे हैं.

Read more!

जयपुर के मानसरोवर मैदान में होने जा रहे सामाजिक न्याय महासम्मेलन के जरिए चंद्रशेखर आजाद रावण आगामी चुनाव में ताल ठोकेंगे. उसी मंच से चंद्रशेखर की दलित अत्याचारों को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरने की योजना होगी, ताकि दलित वोट बैंक में सेंध लगाई जाए.

‘एससी-एसटी, ओबीसी और मुस्लिम समाज के साथ हो रहा भेदभाव’

आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी सत्यपाल चौधरी ने बताया कि प्रदेश की मौजूदा हुकुमत एससी, एसटी, ओबीसी और मुस्लिम समाज के साथ भेदभाव कर रही है. जातिगत भेदभाव के कारण ही जितेंद्र मेघवाल, इंद्र मेघवाल, ओमप्रकाश रेगर, कार्तिक भील, हर्ष अधिपति, जुनैद- नासिर समेत कितने ही वंचित समाज के लोगों की नृशंस हत्या की गई लेकिन फिर भी कांग्रेस चुप रही. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने बहन-बेटियों के साथ व्यभिचार करने वाले लोगों को संरक्षण भी दिया है.

मायावती ने बसपा के जरिए दलित वोट बैंक को बेचा है: मोहनलाल बैरवा

पार्टी के प्रदेश संयोजक मोहनलाल बैरवा ने कहा कि बसपा के जरिए मायावती ने दलित वोट बैंक को बेचा है. उनके विधायक पैसों के बल पर बिक जाते है और सरकारों से सांठगांठ कर लेते है. उन्होंने कहा कि दलित अब जाग चुका है और आगामी विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी भी पुरे 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. मोहनलाल बैरवा ने कहा कि जनता कांग्रेस-बीजेपी से त्रस्त हो चुकी है और उनके लिए आजाद समाज पार्टी तीसरा विकल्प होगी.

यह भी पढ़ें: मायावती बिगाड़ेगी कांग्रेस-बीजेपी का समीकरण? 25 सीटों पर बीएसपी कर सकती है बड़ा खेल!