Alwar Lok Sabha Seat Results: अलवर में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं. अलवर से बीजेपी प्रत्याशी भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव को हरा दिया है. दोनों प्रत्याशियों को क्रमशः 5,99,280 और 5,45,912 वोट मिले हैं. आपको बता दें कि इस सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 में बालकनाथ योगी ने कांग्रेस के प्रत्याशी भंवर जितेंद्र को 3 लाख 29 हजार 971 वोट से हराया था.
इस चुनाव में बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और कांग्रेस की तरफ से ललित यादव मैदान में थे. दोनों के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही थी. वहीं अलवर यादव महासभा ने कांग्रेस के ललित यादव को अपने समर्थन दिया था. लेकिन परिणाम कांग्रेस के विपरीत आए हैं. इस हार के साथ कांग्रेस अलवर सीट से हार की हैट्रिक बना चुकी है.
2024 के नतीजे
बीजेपी | | |
कांग्रेस | | 583710 |
बसपा | | |
| अंतर | |
क्या थे 2019 के नतीजे
लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम में अलवर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी बालकनाथ योगी ने कांग्रेस के प्रत्याशी भंवर जितेंद्र को 3 लाख 29 हजार 971 वोट से हराया था. जो बहुत बड़ा मार्जिन था. बालकनाथ योगी को 7,60,201 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के भंवर जितेंद्र को 4,30,230 वोट मिले थे. 2014 में मंहत चांदनाथ योगी ने यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी भंवर जितेंद्र को हराया था.
Party | Candidate | Votes |
बीजेपी | | |
कांग्रेस | | 4,30,230 |
बसपा | | |
| नोटा | |