मोनू मानेसर के मोबाइल से हुआ बड़ा खुलासा, हरियाणा पुलिस ने खोला राज!

Arvind Ojha

15 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 15 2023 8:31 AM)

Monu Manesar’s contact with Lawrence Vishnoi gang: भरतपुर (bharatpur news) में नासिर-जुनैद हत्याकांड (nasir junaid murder) मामले में गिरफ्तार मोनू मानेसर (monu manesar) के मोबाइल फोन से बड़ा खुलासा हुआ है. हरियाणा पुलिस ने मोनू का मोबाइल जब्त किया था जिसका डेटा खंगालने के बाद ये गैंगस्टर से संपर्क के क्लू मिले हैं. फिलहाल मोनू […]

Big revelation from Monu Manesar's mobile: मोनू मानेसर के मोबाइल से हुआ बड़ा खुलासा, हरियाणा पुलिस खोला राज!
Big revelation from Monu Manesar's mobile: मोनू मानेसर के मोबाइल से हुआ बड़ा खुलासा, हरियाणा पुलिस खोला राज!
Google CTA

Monu Manesar’s contact with Lawrence Vishnoi gang: भरतपुर (bharatpur news) में नासिर-जुनैद हत्याकांड (nasir junaid murder) मामले में गिरफ्तार मोनू मानेसर (monu manesar) के मोबाइल फोन से बड़ा खुलासा हुआ है. हरियाणा पुलिस ने मोनू का मोबाइल जब्त किया था जिसका डेटा खंगालने के बाद ये गैंगस्टर से संपर्क के क्लू मिले हैं. फिलहाल मोनू मानेसर को कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

Read more!

हरियाणा पुलिस के मुताबिक मोनू मानेसर के मोबाइल फोन से गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई से संपर्क होने के सबूत मिले हैं. मोनू बिश्नोई गैंग में शामिल होना चाहता था. मोनू मानेसर सिग्नल एप से अनमोल बिश्नोई से बातचीत करता था.

सिद्धू मूसेवाला मामले में वांछित है अनमोल

अनमोल विश्नोई सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में वांटेड है. फिलहाल वो अमेरिका में छुपा हुआ है. दिल्ली, पंजाब में अनमोल बिश्नोई पर कई मामले दर्ज हैं. हरियाणा पुलिस का दावा है कि मोनू मानेसर लॉरेंस विश्नोई गैंग में शामिल होने वाला था.

12 सितंबर को पकड़ा गया

16 फरवरी को मोनू समेत 6 लोगों के खिलाफ भिवानी हत्याकांड (bhiwani murder case) को लेकर मामला दर्ज हुआ था. हरियाणा के भिवानी में भरतपुर के रहने वाले जुनैद और नासिर की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी. हरियाणा पुलिस ने मोनू को 12 सितंबर को पकड़ा था. इसके बाद डीग पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर मोनू को गिरफ्तार कर भरतपुर लेकर आई थी. गुरुवार को मथुरा गेट थाने पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा क्योंकि वहां मोनू मानेसर को गिरफ्तार करके रखा गया था.

राजस्थान के भरतपुर में गुरुवार को मोनू मानेसर को कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करते हुए 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था.

हत्याकांड में मोनू सीधे तौर पर शामिल नहीं-पुलिस

पुलिस का कहना है कि जुनैद-नासिर हत्याकांड में मोनू मानेसर सीधे तौर पर शामिल नहीं है. ना ही इस तरह के सबूत सामने आए हैं. लेकिन उस हत्याकांड के षड्यंत्र में उसका शामिल होना पाया गया है. वहीं डीग जिला पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि मोनू मानेसर को कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उसे सेवर जेल भेज दिया गया है और अभी इस मामले की जांच जारी है.

भिवानी हत्याकांड में डीग पुलिस कर रही है मोनू से पूछताछ

पुलिस ने मोनू मानेसर को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 368, 201, 147,148, 149, 435, 364, 365 387, 388 और 120 बी में गिरफ्तार किया है. भिवानी हत्याकांड में जुनैद और नासिर की जलाकर हत्या कर दी गई थी जिसकी पूछताछ डीग पुलिस मोनू मानेसर से कर रही है. गौरतलब है कि भवानी हत्याकांड के तीन मुख्य आरोपी मोनू राणा और गोगी सहित रिंकू सैनी को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है. जबकि 6 इनामी आरोपी अभी फरार है.

यह है पूरा मामला

भरतपुर जिले में पहाड़ी थाना इलाके के गांव घाटमीका के रहने वाले जुनैद और नासिर का अपहरण कर लिया गया था. इसके बाद उन्हें हरियाणा के भिवाड़ी में गाड़ी के अंदर डालकर जिंदा जला दिया गया. इस मामले में 16 फरवरी को मृतकों के भाई साजिद ने शिकायत दर्ज कराई थी. तभी से भरतपुर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है जिसमें 17 फरवरी को हरियाणा से एक आरोपी रिंकू सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया था. भरतपुर पुलिस ने भिवानी हत्याकांड के 8 आरोपियों के फोटो भी जारी किए थे जिनमें 6 मई को मोनू राणा और गोगी को भरतपुर पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने अभी तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया मगर 6 नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

यह भी पढ़ें:

भिवानी हत्याकांड: जुनैद-नासिर की बीवियों ने की मोनू मानेसर को फांसी देने की मांग, कही ये बात