बीकानेर कांड: 'वो भाग रही थी, मैंने गला दबा दिया', धरने पर बैठकर न्याय मांग रहा था हत्यारा; दरिंदे का रोंगटे खड़े करने वाला कबूलनामा

Bikaner murder case: बीकानेर के रंजीतपुरा में 8वीं की छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में रोंगटे खड़े करने वाला खुलासा हुआ है. आरोपी श्याम सुंदर ने अपना जुर्म कबूल किया कि कैसे उसने मासूम का गला दबाया और फिर खुद ही धरने पर बैठकर न्याय की मांग का नाटक किया. पढ़ें इस खौफनाक वारदात की पूरी कहानी.

Bikaner murder case latest update
Bikaner murder case latest update

न्यूज तक डेस्क

follow google news

राजस्थान के बीकानेर जिले के रंजीतपुरा में 8वीं की छात्रा के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है. 21 फरवरी को हुई इस जघन्य घटना का जो सच सामने आया है, वह किसी की भी रूह कंपा देने के लिए काफी है. पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने न केवल अपना जुर्म कबूल किया है, बल्कि उसकी साजिश के तरीके ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है.

Read more!

परीक्षा देने जा रही मासूम बनी शिकार

घटना 21 फरवरी 2026 की दोपहर की है. 13 साल की एक मासूम बच्ची आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने के लिए अपने घर से स्कूल की ओर निकली थी. उसी रास्ते पर 'जल्लाद' श्याम सुंदर मेघवाल उर्फ श्यामा चालिया उसका इंतजार कर रहा था. आरोपी ने छात्रा का पीछा किया और सुनसान इलाका देखकर उसे दबोच लिया.

दरिंदगी की हद: बलात्कार के बाद चुन्नी से घोटा गला

आरोपी श्याम सुंदर छात्रा को झाड़ियों में ले गया, जहां उसने मासूम के साथ बलात्कार किया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है. वारदात के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए छात्रा की ही चुन्नी से उसका गला दबा दिया. आरोपी ने कबूल किया कि छात्रा ने बचने की बहुत कोशिश की और वह भाग रही थी, लेकिन उसने कसकर गला दबा दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

कातिल खुद धरने पर बैठा, पुलिस के लिए लगा रहा था नारे

इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि हत्या और बलात्कार करने के बाद आरोपी श्याम सुंदर भीड़ में शामिल हो गया. जब पूरा इलाका छात्रा को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठा था, तब आरोपी भी उसी धरने में मौजूद था और पुलिस के खिलाफ नारे लगा रहा था. वह खुद को बचाने के लिए इंसाफ की मांग करने वाली भीड़ का हिस्सा बना रहा ताकि पुलिस को उस पर शक न हो.

CCTV फुटेज और विरोधाभासी बयानों ने खोला राज

बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह सागर के मुताबिक, पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले है. फुटेज में आरोपी छात्रा के घर से निकलने के वक्त (करीब 12:15 बजे) घटनास्थल की ओर जाता और एक घंटे बाद वापस लौटता दिखा. जब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने पहले खेत जाने का बहाना बनाया. लेकिन बयानों में विरोधाभास होने और सख्ती बरतने पर उसने सारा सच उगल दिया.

यहां देखें वीडियो

इनपुट- रवि बिश्नोई

यह खबर भी पढ़ें: टोंक की सड़क पर बाल पकड़कर पत्नी को घसीटता रहा पति, लोग देखते रहे तमाशा...वीडियो हो रहा वायरल

    follow google news