गहलोत की तारीफ करने वाली विधायक का BJP ने टिकट काटा, कई दिग्गजों को दिया झटका

गौरव द्विवेदी

21 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 22 2023 4:55 AM)

Second list of BJP candidates: राजस्थान बीजेपी ने 83 उम्मीदवारों के नाम के साथ विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने 8 वर्तमान विधायकों के टिकट काट दिए हैं. इनमें सूरसागर से सूर्यकांता व्यास, सांगानेर से अशोक लाहोटी, सूरजगढ़ से सुभाष पूनिया, घाटोल से हरेंद्र नीनामा, […]

गहलोत की तारीफ करने वाली विधायक का BJP ने टिकट काटा, कई दिग्गजों को दिया झटका
गहलोत की तारीफ करने वाली विधायक का BJP ने टिकट काटा, कई दिग्गजों को दिया झटका
Google CTA

Second list of BJP candidates: राजस्थान बीजेपी ने 83 उम्मीदवारों के नाम के साथ विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने 8 वर्तमान विधायकों के टिकट काट दिए हैं. इनमें सूरसागर से सूर्यकांता व्यास, सांगानेर से अशोक लाहोटी, सूरजगढ़ से सुभाष पूनिया, घाटोल से हरेंद्र नीनामा, बड़ी सादड़ी से ललित ओस्तवाल, मकराना से रूपाराम, नागौर से मोहन राम चौधरी और चित्तौड़गढ़ से चंद्रभान सिंह आक्या शामिल हैं.

Read more!

सूरसागर से बीजेपी विधायक सूर्यकांता व्यास का टिकट काटकर बीजेपी ने सबसे ज्यादा चौंका दिया. उनकी जगह देवेंद्र जोशी को मैदान में उतारा गया है. वह सीएम अशोक गहलोत की तारीफ करने के कारण पार्टी के निशाने पर थी. सितंबर 2023 में सूर्यकांता ने अशोक गहलोत की राजा-महाराजाओं से तुलना करते हुए कहा था कि उन्होंने समाज पर कई उपकार किए हैं. यही नहीं, वह बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ भी कई बार खुलेआम बयानबाजी कर चुकी हैं.

अशोक लाहोटी से नाराज था संघ

सांगानेर से अशोक लाहोटी का टिकट काटकर बीजेपी ने भजनलाल शर्मा को मैदान में उतारा है. लाहोटी वसुंधरा राजे के खेमे के माने जाते हैं. बताया जा रहा है कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछले 5 साल के दौरान सक्रिय तो रहे, लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उनसे नाराज चल रहा है.

चंद्रभान आक्या का टिकट कटना बड़ा सरप्राइज!

चित्तौड़गढ़ सीट से चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काटकर बीजेपी ने चौंकाने वाला काम किया है. क्योंकि उनका टिकट कटना पार्टी कार्यकर्ताओं को भी रास नहीं आ रहा है. वह विधानसभा में भी सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ काफी मुखर रहते हैं. उनका टिकट काटकर वसुंधरा राजे के समर्थक नरपत सिंह राजवी को टिकट दिया गया है. हालांकि चंद्रभान आक्या नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के खास माने जाते हैं. लेकिन प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी उनका टिकट कटवाने को अड़ गए थे.

कटारिया के खास माने जाते हैं ललित ओस्तवाल

बड़ी सादड़ी सीट से वर्तमान विधायक ललित ओस्तवाल का भी टिकट कट गया है. इसके पीछे की वजह ये है कि उन्हें असम के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया का खास माना जाता है. बीजेपी ने उनकी जगह गौतम सिंह दक को चुनावी मैदान में उतारा है. बताया जा रहा है कि कटारिया के राजनीतिक दबदबे को खत्म करने के लिए ही पार्टी ने उन्हें राज्यपाल बनाया था.

यह भी पढ़ें: BJP ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, फटाफट यहां देखें पूरी सूची