दीया कुमारी को टिकट मिलने के बाद समर्थकों ने राहुल गांधी को दी चुनौती!

विशाल शर्मा

11 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 11 2023 9:01 AM)

BJP ticket to Diya Kumari: बीजेपी (bjp) की पहली लिस्ट सामने आने के बाद पार्टी में विवाद भी शुरू हो गया है. बड़ा विवाद सामने आया है जयपुर (jaipur news) की विद्याधरनगर से टिकट कटने के बाद पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के दामाद और 3 बार विधायक रहे नरपत सिंह राजवी के समर्थक नाराज […]

NewsTak
Google CTA

BJP ticket to Diya Kumari: बीजेपी (bjp) की पहली लिस्ट सामने आने के बाद पार्टी में विवाद भी शुरू हो गया है. बड़ा विवाद सामने आया है जयपुर (jaipur news) की विद्याधरनगर से टिकट कटने के बाद पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के दामाद और 3 बार विधायक रहे नरपत सिंह राजवी के समर्थक नाराज है. वहीं, बीजेपी की सुरक्षित सीट कही जाने वाली विद्याधरनगर विधानसभा से नाम सामने आने के बाद सांसद को अब सीएम फेस के तौर पर भी प्रोजेक्ट किया जा रहा है.

Read more!

दरअसल, राजपूत बाहुल्य बीजेपी की सबसे महफूज सीट है. लेकिन वसुंधरा राजे के खास नरपत सिंह राजवी का टिकट कटने के बाद बवाल भी मचा हुआ है. दूसरी ओर, कई कार्यकर्ता दीया कुमारी को भारी मतों से जिताने का दमखम दिखा रहे हैं.

राजवी के टिकट कटने पर क्या बोले कार्यकर्ता?

स्थानीय लोगों का तो यहां तक कहना है कि दीया कुमारी के सामने राहुल गांधी को भी कांग्रेस उतार दे तो भी दीया कुमारी नहीं हार सकती. वहीं, नरपत सिंह राजवी का टिकट कटने के सवाल पर बीजेपी कार्यकर्ताओ ने कहां कि पार्टी ने सर्वे करवाकर सांसद दीया कुमारी को टिकट दिया है. सर्वें में नरपत सिंह राजवी से जनता खफा थी और कार्यकर्ताओं में भी उनके प्रति गहरी नाराजगी थी, जिसका नतीजा उनका टिकट कटा है.

बता दें कि दीया कुमारी राजसमंद से सांसद हैं और इससे पहले विधायक भी रह चुकी हैं. इस बार केंद्रीय नेतृत्व ने मध्यप्रदेश की तर्ज पर इस बार राजस्थान में भी सांसदों को टिकट देने के साथ ही उन्हें भी विधानसभा चुनाव में उतारा है.