BJP की पहली लिस्ट में सांसदों को मौका, आखिरी में भी लिया चौंकाने वाला फैसला! देखें पूरी सूची

राजस्थान तक

06 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 6 2023 9:44 AM)

Rajasthan BJP Candidate List: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) के लिए बीजेपी (bjp) ने सभी 200 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. बीतीं रात 5 नवंबर को पार्टी ने 6वीं सूची जारी कर दी है. जिसमें बाड़ी, बाड़मेर और पचपदरा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा हुई. इसमें कांग्रेस को समर्थन देने वाले बाड़ी विधायक गिर्राज मंलिगा के […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan BJP Candidate List: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) के लिए बीजेपी (bjp) ने सभी 200 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. बीतीं रात 5 नवंबर को पार्टी ने 6वीं सूची जारी कर दी है. जिसमें बाड़ी, बाड़मेर और पचपदरा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा हुई. इसमें कांग्रेस को समर्थन देने वाले बाड़ी विधायक गिर्राज मंलिगा के नाम ने हर किसी को हैरान कर दिया.

Read more!
बीजेपी ने जारी की 6वीं लिस्ट कांग्रेस के बागी नेता को भी टिकट, देखिए सूची
राजे कैंप को 5वीं लिस्ट में बड़ा झटका!

इससे पहले बीजेपी ने 5वीं लिस्ट में पूर्व वसुंधरा राजे के कैंप को बड़ा झटका दिया था. इसमें 2 सीटों पर घोषित उम्मीदवारों के टिकट बदलने के साथ ही राजे गुट के नेताओं का पत्ता साफ कर दिया था. 15 उम्मीदवारों की सूची में बीकानेर के कोलायत से सीट बदल दी थी. जिसमें देवी सिंह भाटी की पुत्रवधु पूनम कंवर से टिकट लेकर अंशुमान सिंह भाटी को मौका दिया गया है. वहीं, सिविल लाइन्स से पत्रकार गोपाल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारकर सबको चौंका दिया है. साथ ही दो पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और वसुंधरा राजे के करीबी अशोक परनामी और अरूण चतुर्वेदी का टिकट काट दिया गया था.

यहां देखें 5वीं लिस्ट में किसको कहां से मिला टिकट 

पहली लिस्ट में जहां 7 सांसदों को मैदान में उतारने के साथ पार्टी ने चौंकाने वाला प्रयोग किया. वहीं, महज 18 सीटों की 2 लिस्ट का इंतजार लंबा होने के साथ ही हैरान कर देने वाले फैसले भी लिए गए. जबकि शुरुआत की 4 लिस्ट में कुल 182 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी.