Rajasthan BJP Candidate List: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) के लिए बीजेपी (bjp) ने उम्मीदवारों की 6वीं सूची जारी कर दी है. इसमें बीजेपी ने बाड़ी, बाड़मेर और पचपदरा सीट पर उम्मीदवारों का की घोषणा कर दी है. इससे पहले 5 नवंबर की शाम को पांचवीं सूची में 15 और उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है.
ADVERTISEMENT
यहां देखे पूरी सूची
पार्टी ने 5वीं सूची में चौंकाया
जिसमें पार्टी ने कोलायत (बीकानेर) से भाजपा के दिग्गज नेता देवीसिंह भाटी के परिवार में पहले से दिए गए टिकट को बदला गया है. अब उनकी बहू पूनम कंवर भाटी की जगह उनके पोते अंशुमान सिंह भाटी को उम्मीदवार बनाया है. बारां-अटरू से सारिका चौधरी की जगह राधेश्याम बैरवा को मैदान में उतारा है. साथ ही जयपुर से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और वसुंधरा राजे के करीबी अशोक परनामी का आदर्श नगर से टिकट काटकर पार्टी ने रवि नैयर को मौका दिया है.
ADVERTISEMENT


